'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हुआ, उधर हो गई आमिर खान की फजीहत, मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिर निकले 'कॉपी कैट'!
Sitare Zameen Par Trailer: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म और ट्रेलर ट्रोलिंग का शिकार हो गया। ट्रेलर के आते ही सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर कॉपी पेस्ट का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वो इसका प्रूफ भी शेयर कर रहे हैं।
ये बात सच है कि फिल्म स्पैनिश फिल्म चैंपियन्स का रीमेक है। लेकिन यूजर्स का कहना है कि आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर में चैंपियन्स को फ्रेम दर फ्रेम कॉपी किया गया है। दरअसल, 2018 में बनी चैंपियन्स का 2023 में हॉलीवुड में रीमेक बना था। वही कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुई है। आमिर की फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अब लोग कॉपी पेस्ट का आरोप लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्वीटर) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया। इसमें चैंपियन्स और सितारे जमीन पर के लिए फुटेज चल रह रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने, दो साल पुराना हॉलीवुड सिनेमा ही हिन्दी में बना दिया! ओटीटी के जमाने में इन्हे क्यों लगता है कि भारत के दर्शक ने कुछ देखा नहीं है? दूसरे यूजर ने लिखा, देखा जाए तो बॉलीवुड के पास कोई मौलिक विचार नहीं है, यहां तक कि आमिर भी पीके (उनकी फिल्म) युग में फंसे हुए नजर आते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि पूरा का पूरा ट्रेलर कॉपी है।
#क्या है चैंपियन्स की कहानी?
2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस, जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं। आमिर की सितारे जमीन पर भी इसी कहानी पर बेस्ड है।












Click it and Unblock the Notifications