Sitaare Zameen Par BO Collection: पहले ही दिन आमिर ने मारा सिक्सर, फिल्म को मिली उम्मीद से दोगुनी ओपनिंग

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आमिर ने भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने इसे हिट बनाने के लिए कई सारे पैंतरे भी अपनाए। क्योंकि उनकी 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसलिए वो 'सितारे जमीन पर' में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो'सितारे ज़मीन पर' ने अपने पहले दिन सभी भाषाओं में 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। ये कमाई उम्मीद से भी ज्यादा है। क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग बेहद फीकी रही थी। हालांकि अच्छी ओपनिंग की उम्मीद खुद आमिर को नहीं थी। उन्होंने कई इंटरव्यू में इस बात को कबूला था।

Sitaare Zameen Par BO Collection

सितारे जमीन पर को 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। जब 2007 में तारे जमीन पर रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सितारे जमीन पर ने तमिल और तेलुगु भाषा में क्रमशः 0.05 करोड़ और 0.15 करोड़ रुपये कमाए है। उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा और इसकी कमाई में उछाल आएगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिलेगा। हालांकि अभी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'हाउसफुल-5' भी लगी हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लैश भी माना जा रहा है।

'सितारे ज़मीन पर' की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) नामक एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के कारण निलंबित कर दिया जाता है। गुलशन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भी जाना पड़ता है। जेल भेजने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई जाती है, जहाँ उसे राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+