Singham Again: 'सिंघम अगेन' का हुआ बुरा हाल, लगातार घट रही कमाई, 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

Singham Again Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठीक कमाई कर रही है।

'सिंघम अगेन' कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है
दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' फिल्मों का क्लैश हुआ था। दोनों ही फिल्मों की शुरुआत काफी दमदार रही थी। हालांकि वीकडेज में 'सिंघम अगेन' कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

Singham Again Box Office Collection Day 8

8 दिन में नहीं कमा पाई 200 करोड़
इस फिल्म को रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और ये 200 करोड़ रुपए का कारोबार भी नहीं कर पाई है। 'सिंघम अगेन' को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा था लेकिन ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कामयाबी हासिल नहीं कर पाई।

लोगों को पसंद आया सलमान खान का कैमियो
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने काम किया है। वहीं लोगों को सलमान खान का कैमियों भी काफी पसंद आया है। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई है।

फिल्म 'सिंघम अगेन' के 8वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी लेकिन इसके बाद में बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा नहीं पाई। ये फिल्म रिलीज के एक हफ्ते में ही सिंगल डिजिट में सिमट गई है। फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अपनी ओपनिंग की थी। वहीं अब फिल्म ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिंघम अगेन' ने रिलीज के 8वें दिन 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई अब 180.50 करोड़ रुपये हो गई है।

'सिंघम अगेन' को उठाना पड़ सकता है नुकसान
'सिंघम अगेन' की ओपनिंग काफी शानदार हुई थी और ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बनी लेकिन इस एक्शन थ्रिलर मूवी की कमाई लगातार घट रही है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स घाटे में रह सकते हैं। दरअसल 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से डबल कमाई करनी होगी लेकिन ये फिल्म रिलीज के 8 दिन बाद भी 200 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+