लग्जरी कारों के शौकीन थे सिंगर केके, जानें कितने करोड़ की थी उनकी संपत्ति
सिंगर केके सिंपल लाइफ जीना पसंद करते थे और वह सिंगिंग के अलावा अपना अधिकतर समय परिवार को देते थे। हालांकि लग्जरी गाड़ियों को उन्हें काफी शौक रहा है।
मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने गिफ्ट करने वाले फेमस सिंगर केके का बीती रात कोलकाता में निधन हो गया है। 'दिल इबादत', 'तड़प तड़प', 'दस बहाने' जैसे न जाने कितने गानों को अपनी आवाज देकर प्लेबैक सिंगर केके ने करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। केके को जानने वाले म्यूजिक इंडस्ट्री से डुड़े लोगों का कहना है कि केके के अंदर गानों को लेकर एक अलग जुनून था और यही कारण है कि उन्होंने अपना आखिरी दिन भी गाना गाते हुए ही बिताया। केके हमेशा अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। आपको बता दें कि केके सिंपल लाइफ जीना पसंद करते थे और वह सिंगिंग के अलावा अपना अधइकतर समय परिवार को देते थे। हालांकि लग्जरी गाड़ियों को उन्हें काफी शौक रहा है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक गाड़ियां शामिल थीं। हाल ही में उन्होंने ऑडी की नई कार खरीदी थी। आइए आपको बताते हैं केके की लाइफस्टाल, संपत्ति और लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में।
Recommended Video

कई भाषाओं में गाए गाने
केके मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे और उनका एक पुराना घर दिल्ली में ही था। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। केके सिर्फ हिंदी में ही गाना नहीं गाते थे बल्कि उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने रिकॉर्ड किए हैं। केके ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, मलयालम, बंगाली और गुजराती भाषाओं में भी सुपरहिट गाने गाए हैं। केके हर भाषा में गाना पसंद करते थे और उनकी आवाज के सभी मुरीद थे। वह अपने लाजावाब गायिकी से लोगों का दिल जीत लेते थे।

महंगे सिंगर्स में था उनका नाम
सिंगर केके म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी फेमस थे। उन्होंने बहुत मेहनत से अपनी ये जगह बनाई थी। उनकी गायिकी के लोग दीवाने थे। वह म्यूजिक इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहे थ् और अब तक न जाने कितने गाने गाकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। सिनेमा में प्लेबैक सिंगिंग और म्यूजिक एल्बम बनाने के अलावा केके लाइव कॉन्सर्ट भी करते थे। इसके लिए वह करीब 15 लाख तक की फीस चार्ज करते थे। वहीं फिल्मों में गाना गाने के लिए वह एक गाने के 6 से 7 लाख रुपये फीस लिया करते थे।

करोड़ों की संपत्ति के थे मालिक
आपको बता दें कि केके का घर बहुत ही आलीशान है। इस घर को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अच्छे से सजाया था। जो भी उनके घर पर आता था उनकी घर की तारीफ जरूर करता था। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो केके 1.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केके की कुल संपत्ति 50 करोड़ के आसपास थी। केके अपने पीछे पत्नी ज्योति कृष्णा और दो बच्चों तमारा और नकुल को छोड़ गए हैं।

लग्जरी कारों का था शौक
केके को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक था। उनके कार कलेक्शन में जीप चेरोकी, मर्सडीज बेंज ए क्लास और ऑडी आरएस5 थी। इसी साल उन्होंने ऑडी आरएस5 खरीदी थी, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। लग्जरी कारों के अलावा केके को घुड़सवारी का भी बहुत शौक था। वह छुट्टी होने पर अक्सर घुड़सवारी पर जाया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications