Singer KJ Yesudas :'गोरी तेरा गांव' फेम सिंगर येसुदास अस्पताल में भर्ती? फैंस हुए परेशान तो बेटे ने बताया सच

Singer KJ Yesudas: आठ नेशनल अवार्ड जीतकर संगीत की दुनिया में तहलका मचाने वाले दिग्गज सिंगर और पद्म विभूषण से सम्मानित केजे येसुदास के बारे में सुबह से एक खबर वायरल हो रही थी कि वो अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। कहा जा रहा था कि 85 साल के लोकप्रिय सिंगर को वृद्धावस्था से जुड़ी परेशानियों की वजह से चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया लेकिन जब सिंगर के फैंस काफी परेशान हो गए तो येसुदास के बेटे विजय ने इन सारी बातों को निराधार बताकर लोगों को राहत प्रदान की।

Singer KJ Yesudas

इंडिया टूडे से बात करते हुए गायक के बेटे विजय यसुदास ने कहा कि 'उनके पिताजी बिल्कुल ठीक हैं और अमेरिका में मां के साथ हैं, उनके बारे में जो भी खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह से असत्य हैं। मैं अपने पिता के सभी फैंस का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें इतना प्यार और सम्मान देने के लिए उनका धन्यवाद भी अदा करता हूं।'

मालूम हो कि 10 जनवरी को 85 वर्ष के हुए दिग्गज गायक, संगीत की दुनिया में अभी भी सक्रिय हैं। नवंबर 2024 में, उन्होंने ईसाई प्रार्थना सर्वेसा का भावपूर्ण संस्कृत संस्करण प्रस्तुत किया था जो कि उनका संगीत के प्रति अटूट प्रेम को दर्शाता है। 10 जनवरी 1940 को केरल के कोच्चि में जन्मे यसुदास ने मलयालम, तमिल, हिंदी , बंगाली, उड़िया,मराठी समेत अनेक भाषाओं में गीत गाए हैं।

Singer KJ Yesudas

केजे येसुदास का पूरा नाम काट्टास्सेरी जोसेफ यसुदास (Singer KJ Yesudas)

उनकी सुरीली आवाज़ और भावनात्मक अभिव्यक्ति उन्हें दूसरों से अलग करती हैं। मालूम हो कि केजे येसुदास का पूरा नाम काट्टास्सेरी जोसेफ यसुदास है।

आवाज में अगर शास्त्रीय संगीत की महक है (Singer KJ Yesudas)

हिंदी दर्शक उन्हें 'सदमा','चितचोर','छोटी सी बात' जैसी फिल्मों के जरिए जानते हैं, जिसके रोमांटिक और सदाबहार गाने आज भी संगीत प्रेमियों का दिल जीत लेते हैं। उनकी आवाज में अगर शास्त्रीय संगीत की महक है तो वहीं उनके गानों में मार्डन इश्क का तड़का भी नजर आता है।

आइए उनके कुछ प्रसिद्ध हिंदी गानों पर नज़र डालें (Singer KJ Yesudas)

फिल्म चितचोर (1976) के गीत...

  • गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा
  • जब दीप जले आना
  • कहाँ से आए बदरा
  • तू जो मेरे सुर में

फिल्म सावन को आने दो (1979)

"मधुबन खुशबू देता है"

फिल्म राजा और रंक (1968)

"आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा" -

फिल्म दयावान (1988)

"दिल के टुकड़े टुकड़े करके"

पुरस्कार और सम्मान (Singer KJ Yesudas)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+