Sikandar Teaser Out: 'नानी ने नाम सिकंदर रखा था', नहीं देखा होगा सलमान खान का ऐसा रूप, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Sikandar Teaser Out: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'सिकंदर' का नया टीजर रिलीज
फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सलमान खान के फैंस में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोगों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसका नया टीजर आज यानी 27 फरवरी 2025 को रिलीज कर दिया है।

साल की बंपर ओपनिंग देगी 'सिकंदर'
फिल्म 'सिकंदर' का नया टीजर रिलीज हो गया है। इस नए टीजर को देखने के बाद से दर्शकों में एक अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। साथ ही टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा है। लोगों की मानें तो भाईजान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की बंपर ओपनिंग देने वाली मूवी साबित होगी।
फिल्म के टीजर में भाईजान का दमदार डायलॉग
-1 मिनट 21 सेकंड के टीजर में सलमान खान अपने दुश्मनों को धोते नजर आ रहे हैं। टीजर में सलमान खान का भारी भरकम डायलॉग भी है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। टीजर की शुरुआत सलमान खान के आवाज से होती है जिसमें वो कह रहे हैं- नानी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।
-इस टीजर में सलमान खान एक बार फिर से अपने 'टाइगर' वाले रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस हैं जिन्होंने सलमान खान के किरदार में एक अलग जान डाल दी है। टीजर को देखने के बाद से लोगों ने इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें लगा ली हैं।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी
-आपको बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' के प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ग्रैंडसन हैं जबकि एआर मुरुगडोस इस मूवी के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे।
-ये एक एक्शन से पैक्ड फिल्म है जो कि ईद के मौके पर यानी 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications