गायक Edava Basheer का हुआ निधन, अचानक मंच पर हुआ सीने में दर्द
गायक एडवा बशीर एक लाइव कॉनसर्ट में गाना गा रहे थे। इस दौरान उनको अचानक सीने में दर्द उठा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनकी जान नहीं बच पाई।
मुंबई, 29 मई: मशहूर गायक एडवा बशीर का शनिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक, वह एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे इस दौरान वह मंच पर गिर गए। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

अचानक हुआ सीने में दर्द
बताया जा रहा है कि, एडवा बशीर ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा के स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन स्थल पर परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान वह हिंदी गीत 'माने हो तुम' को गा रहे थे। गाते-गाते अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा और वह मंच पर गिर गए। बता दें कि, तिरुवनंतपुरम के एडवा में जन्मे बशीर ने कई बेहतरीन गाने गाए थे।












Click it and Unblock the Notifications