'गदर 2' में सनी देओल की बहू बनी हैं सिमरत कौर, कौन हैं ये एक्ट्रेस, इस इंटीमेट सीन ने मचाया था बवाल

Simrat Kaur Gadar 2: इस समय फिल्म 'गदर 2' और इस मूवी के लीड हीरो सनी देओल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 12 जून को ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। लोगों को इसका टीजर काफी पसंद आ रहा है। हर तरफ इसी फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। लोग इंटरनेट पर इस फिल्म की कहानी और इसके किरदारों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर नजर आने वाली हैं। हालांकि इस सीक्वल में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी नजर नहीं आएंगे।

फिल्म 'गदर 2' में हुई नए कलाकारों की एंट्री
आपको बता दें कि साल 2001 में सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। अब 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार इस फिल्म में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है, जिनमें से एक नाम सिमरत कौर का है।

simrat kaur

सिमरत कौर निभाएंगी सनी देओल की बहू का किरदार
सिमरत कौर 'गदर 2' में उत्कर्ष शर्मा के साथ नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिमरत कौर इस फिल्म में सनी देओल की बहू का रोल निभा रही हैं। वहीं फिल्म की कहानी के अनुसार सनी देओल इस बार सिमरत कौर के किरदार को भारत लाने के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये सिमरत कौर।

जानें कौन हैं सिमरत कौर
पंजाब की रहने वाली सिमरत कौर ने साल 2017 में तेलुगू फिल्म 'प्रीमातो मी कार्तिक' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'परिचयम', 'सोनी' और 'डर्टी हरी' जैसी साउथ फिल्मों में नजर आई थीं। सिमरत कौर इरॉटिक थ्रिलर फिल्म 'डर्टी हरी' में काम कर चुकी हैं।

तेलुगू फिल्म से शुरू किया था करियर
फिल्म 'डर्टी हरी' में उनके कई लिपलॉक और इंटीमेट सीन्स थे जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं। उनके इंटीमेट सीन्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। फिलहाल सिमरत कौर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सनी देओल के बेटे की पत्नी बनी हैं।

मीका सिंह के साथ कर चुकी हैं काम
सिमरत कौर पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और वह पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं सिमरत कौर ने बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह के साथ भी काम काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमरत कौर ने फिल्म 'गदर 2' के लिए 80 लाख रुपये की फीस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+