Sikandar Review: रिलीज के पहले सामने आया 'सिकंदर' का रिव्यू, जिसे पढ़ भाईजान के फैंस कहेंगे 'मिल गई ईदी'
Sikandar Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होगी। इसे एआर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी भी फिल्म को फीका ही रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की रिलीज में भले ही अभी 2 दिन हैं, लेकिन इसका रिव्यू सामने आ गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑलवेज बॉलीवुड ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने सलमान खान की फिल्म को चार स्टार दिए हैं। रिव्यू में लिखा, सिकंदर सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह एक स्टेटमेंट है, एक मूवमेंट है और एक प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव है। ओवरऑल ये एक अच्छे एक्शन, इंटेंस ड्रामा और अभी के समय के हिसाब से वाजिब सोशल मैसेज से भरी हुई है।

पोस्ट में आगे लिखा, सलमान खान ने सॉलिड परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने इंटेंस एक्शन और डीप इमोशन के बेहतरीन तरीके से अपनी एक्टिंग में बैलेंस किया है। वहीं, रश्मिका मंदाना ने इमोशन और इंटेंसिटी को बहुत अच्छे निभाया है। जिससे उनका रोल उभर कर सामने आता है। इस पोस्ट के बाद सलमान खान के फैंस भी काफी खुश हैं। हालांकि ये रिव्यू ऑलवेज बॉलीवुड का है, oneindia hindi इस फिल्म की रेटिंग और रिव्यू से वास्ता नहीं रखता है।
ख़ैर ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो सिकंदर की अभी तक 1.36 लाख टिकट बुक हुए हैं। इसमें 2D के लिए 136274 टिकट और IMAX 2D के लिए 423 टिकट बुक हुए हैं। इंडिया में फिल्म की अभी तक 3.98 करोड़ रुपए की टिकट बिकीं हैं। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये कलेक्शन 9.31 करोड़ रुपए हो गया है। सिकंदर के अधिक शो महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं। मेकर्स को भी इन्हीं स्टेट्स से सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीद भी है। भले ही सिकंदर को रिलीज होने में अभी 2 दिन हैं। लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग जिस हिसाब से चल रही है, वो चिंता का विषय है। बता दें, सलमान की पिछली फिल्म टाइगर 3 भी एडवांस बुकिंग के मामले में आगे थी।
फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications