Sikandar Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' ने कमाए 165 करोड़, एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश
Sikandar Advance Booking: इस समय लोग बड़ी ही बेसब्री से बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। भाईजान की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग शुरू
आपको बता दें कि सलमान खान की 'सिकंदर' ईद के मौके पर यानी आगामी 30 मार्च 2025 (रविवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग गत 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को शुरू हो चुकी है।

ओपनिंग डे पर 60 करोड़ तक हो सकती है कमाई
खबर है कि महज 24 घंटे में ओपनिंग डे के लिए 76,288 टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। अभी एडवांस बुकिंग चार दिन और होनी है। ऐसे में किसी भी फिल्म के लिए आखिरी दो दिनों में सबसे अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग होती है। मेकर्स की मानें तो 'सिकंदर' ओपनिंग डे पर देशभर में करीब 60 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर सकती है।
'सिकंदर' एक एक्शन ड्रामा मूवी है
साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' एक एक्शन ड्रामा मूवी है। सलमान खान के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
साउथ के सिनेमाघरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एआर मुरुगादॉस की फिल्म होने के कारण साउथ के सिनेमाघरों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। मेकर्स के अनुसार हैदराबाद और निजाम सर्किट में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पहले 24 घंटों में फिल्म 'सिकंदर' के लिए 11 लाख रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग हुई है।
'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 'सिकंदर' के 9475 शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। गत 25 मार्च 2024 को जब प्री-सेल्स बुकिंग शुरू हुई थी, तब शोज की संख्या 5000 तक थी। ये फिल्म 2डी के साथ-साथ आईमैक्स (IMAX) में भी रिलीज हो रही है। बीते 24 घंटों में 2डी वर्जन के लिए 76000 टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जबकि IMAX वर्जन के 5 शोज के लिए अब तक 282 टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है।
-बीते 24 घंटे में 76288 टिकटों की एडवांस बुकिंग से 2.22 करोड़ रुपये की कुल कमाई हो चुकी है। वहीं रिजर्व सीटों की कमाई को जोड़ दें तो पहले 24 घंटों में 6.61 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है।
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सिकंदर की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सबसे अधिक तेजी से दिल्ली-एनसीआर में टिकटें बिकी हैं। दिल्ली-एनसीआर से अब तक 44.59 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है जबकि रिजर्व सीटों से 1.17 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है।
-दिल्ली-एनसीआर के बाद महाराष्ट्र ने अब तक 42.59 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। तीसरे नंबर पर राजस्थान है, जहां से 18.98 लाख रुपए की बुकिंग हो चुकी है। वहीं चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल में सिकंदर की 14.79 लाख की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 12.54 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है।
शुक्रवार नहीं बल्कि रविवार को रिलीज हो रही है 'सिकंदर'
-आपको बता दें कि सलमान खान की 'सिकंदर' ईद के मौके पर यानी आगामी 30 मार्च 2025 (रविवार) को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसके पीछे मेकर्स की स्ट्रैटजी ये है कि रविवार को इसे सप्ताह की छुट्टी का फायदा मिलेगा। इस दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार भी है जबकि 31 मार्च 2025 या फिर 1 अप्रैल 2025 को ईद का जश्न मनाया जाएगा।
-मेकर्स के अनुसार रमजान में एक महीने थिएटर्स से दूर रहने वाले सलमान खान के सभी मुस्लिम फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। देश के कई इलाकों में ईद के बाद आगामी 4 अप्रैल 2025 तक जश्न मनाया जाएगा। इसका फायदा भी फिल्म को मिल सकता है। इसके बाद 5 व 6 अप्रैल को शनिवार-रविवार का वीकेंड होगा। साथ ही रामनवमी का त्योहार भी होगा।
लोगों को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर
गत 23 मार्च 2025 को फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कया गया था जिसे 24 घंटे में यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर 81 मिलियन से अधिक बार देखा गया थआ। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आया है।
रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' ने कमाए 165 करोड़
-वहीं पिंकविला की खबर के मुताबिक, 'सिकंदर' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स यानी डिजिटल (ओटीटी रिलीज), सैटेलाइट (टीवी प्रीमियर) और म्यूजिक राइट्स के लिए करीब 165 करोड़ रुपये की डील फाइनल हुई है।
-कहा जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के राइट्स 85 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर हासिल किए हैं। इस डील में ये भी कहागया है कि अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करती है, तो ओटीट रिलीज की ये डील 100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications