टूट गई सिडनाज की जोड़ी: शहनाज गिल से पहले इन एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम
टूट गई सिडनाज की जोड़ी: शहनाज गिल से पहले इन एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम
मुंबई, 02 सितंबर: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सबको झकझोर दिया है। 40 वर्षीय एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं। हर कोई ये जानना चाहता था कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला क्या सच में एक-दूसरे से प्यार करते थे। प्यार से शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को उनके फैंस ''सिडनाज'' बुलाते थे। लेकिन अब ये सिडनाज की जोड़ी टूट गई है। सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे। जब से सिद्धार्थ शुक्ला ने 2019 में बिग बॉस के घर में एंटर हुए थे, उसके बाद से फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड थे कि एक्टर किसको डेट कर रहे हैं। 'दिल से दिल तक' की को-एक्टर रश्मि देसाई के साथ भी सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर के किस्से थे। वहीं 'कांटा लगा रीमिक्स' की शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस में स्वीकार किया कि उन्होंने शुक्ला को 'कुछ समय के लिए' डेट किया था।

शहनाज गिल ने कहा था- मुझे सिद्धार्थ शुक्ला अच्छा लगता है
बिग बॉस-13 के खत्म होने के बाद से हर कोई जानना चाहता था कि क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों ने अधिकारिक तौर पर कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली है। हाल ही में डांस दीवाने-3 के सेट पर जब माधुरी दीक्षित ने शहनाज गिल से पूछा कि उनके लिए आइडिल मैन कौन हैं? तो शहनाज ने कहा, "मुझे ये (सिद्धार्थ) अच्छा लगता है। मुझे सिद्धार्थ पसंद हैं।''
Recommended Video

शेफाली जरीवाला ने कहा- मैं और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं
शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस में आने से पहले इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को कुछ समय के लिए डेट किया था। शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे को ग्लैमर इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का जल्दी ही ब्रेकअप हो गया था। शेफाली जरीवाला ने मीट ब्रदर्स फेम हरमीत गुलजार से शादी कर ली है।

रश्मि देसाई के साथ खट्टा-मीठा रिश्ता था सिद्धार्थ का
'दिल से दिल तक' में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों ने कई सालों तक काम किया है। कथित तौर पर शो के दौरान दोनों एक-दूसरे से डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच सेट पर पर काफी झगड़े और लड़ाई की खबरें भी सामने आई। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई के साथ शूटिंग करने से भी इनकार कर दिया था। रश्मि और सिद्धार्थ का झगड़ा बिग बॉस-13 में भी दिखा था।

आरती सिंह ने भी कहा था- सिद्धार्थ के साथ रिश्ते में थीं
बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान आरती सिंह के बारे में बिग बॉस की को-कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने कहा था कि एक्ट्रेस और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। जबकि कई लोगों ने बाद में कहा कि शेफाली बग्गा ने ये बातें अपने मन से बनाई थी। हालांकि अफवाह पहले से ही थी कि आरती सिंह और सिद्धार्थ एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। हालांकि उनमें से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया।

आकांक्षा पुरी के साथ भी जुड़ा था सिद्धार्थ का नाम
देसी मार्टिनी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा पुरी के साथ भी सिद्धार्थ का नाम जुड़ा था। आकांक्षा पुरी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा ने एक बार कहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला ने आकांक्षा पुरी को डेट किया था। हालांकि आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वे और सिद्धार्थ करीबी दोस्त थे। लेकिन उसने कभी उसे डेट नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications