सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी मां ऐसे बिता रही हैं वक्त, फैंस बोले- आंटी सिड यहीं है...
मुंबई, 27 अप्रैल: बिग बॉस 13 के विनर और बेहतरीन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे सात महीने बीत चुके हैं। लेकिन फैंन्स के दिल में सिड को लेकर प्यार अभी भी बरकरार है। अचानक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सबसे अधिक सदमा उनकी मां रीता को लगा था। सिद्धार्थ की मां अपने बेटे जाने के गहरे सदमे से धीरे-धीरे उबर रही हैं। हालांकि वह इस गम से काफी हद तक बाहर आ चुकी हैं। इन दिनों सिड की मां रीता 'ब्रह्मकुमारी' के साथ अपना समय बिता रही हैं।

सिड की मां का फोटो वायरल हुईं
हाल ही में रीता शुक्ला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में रीता मां आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताती हुई दिखाई दीं। बच्चों के लिए लगाए गए समर कैंप में एक्टर की मां पहुंची थीं। तस्वीर में साफ है कि स्टेज पर रीटा मां बैठी हुई हैं और बच्चे उनके पैर छू कर आशीर्वाद ले रहे हैं और रीता मां उन्हें टॉफी दे रही हैं । इसके अलावा वह माइक पर कुछ कहती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

ट्विटर पर #RitaMaa हैशटैग ट्रेंड कर रहा था
इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। फैन्स ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला स्टेज पर मां रीता के लिए परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में लिखा है, 'आई लव यू मॉम।' साथ ही कैप्शन लिखा, 'सबसे ज्यादा मजबूत और दयालु मां। ये अभी भी भगवान में भरोसा रखती हैं और सब तरफ प्यार फैलाती हैं।' ट्विटर पर #RitaMaa हैशटैग ट्रेंड कर रहा था।

फैन्स हुए इमोशनल
एक यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं हमेशा #रीता मां के लिए प्रार्थना करता हूं, क्योंकि उसने सब कुछ खो दिया है, लेकिन वह खुद को मजबूती से वापस पा लेती है और मुस्कुराती है कि उसे देखकर अच्छा लगता है कि सिद्धार्थ मुस्कुरा रहा होगा और अपनी मां पर इतना गर्व महसूस कर रहा होगा, भगवान उन्हें खुशी दे और शांतिपूर्ण जीवन #SidharthShukla बस उनके साथ रहें।"

सिद्धार्थ शुक्ला का पूरा परिवार ब्रहाकुमारी को काफी मानता है
कई बार मां रीता को शहनाज के साथ स्पॉट भी किया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के प्रिय मित्र और अभिनेत्री शहनाज गिल को भी ब्रह्मा कुमारी आध्यात्मिक केंद्र से मिलवाया गया है। शहनाज ने अपने बर्थडे के दौरान कैंप में लोगों के साथ वक्त बिताया था। सिद्धार्थ शुक्ला का पूरा परिवार ब्रहाकुमारी को काफी मानता है। सिड के निधन पर वहां एक वर्चुअल प्रेयर मीट का भी आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications