Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ के जाने से सदमे में माधुरी, हाल ही में वायरल हुआ था 'और पास...' वाला Video
मुंबई, 02 सितंबर। टीवी की दुनिया के सुपरस्टार और 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से हर कोई सदमे में हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी सिद्धार्थ की मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है कि 'इस बात पर विश्वास नहीं होता। तुम हमेशा याद रखे जाओगे सिद्धार्थ शुक्ला। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। परिवार को मेरी दिल से संवेदना।' आपको बता दें कि हाल ही में डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में सिद्धार्थ अपनी क्लोज फ्रेंड शहनाज गिल के साथ नजर आए थे,इसी शो की जज माधुरी दीक्षित हैं।
Recommended Video

'दिल तो पागल है' का सीन दोहराया था
इस शो के दौरान माधुरी ने सिद्धार्थ से शहनाज गिल के साथ 'दिल तो पागल है' के मोस्ट रोमांटिक सीन 'और पास..' को रीक्रिएट करने के लिए कहा था। जिसे सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ किया भी, दोनों की कमेस्ट्री देखकर माधुऱी ने काफी तारीफ की थी, जिस पर सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा था कि 'मैं तो आपको सोच रहा था', जिस पर माधुरी समेत शो के सभी लोग हंसने लगे थे।

सिद्धार्थ ने सच में 'दिल को पागल' कर दिया
दरअसल इस शो से पहले जब सिद्धार्थ , रियलिटी शो में गेस्ट बनकर आए थे, तो उन्होंने माधुरी संग ये सीन रीक्रिएट किया था,. जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोगों ने सिद्धार्थ को हॉट कहकर संबोधित किया था। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया था कि सिद्धार्थ आपने तो सच में एक बार फिर से 'दिल को पागल' कर दिया।

'बाबुल का आंगन ना छूटे' था पहला शो
गौरतलब है कि 10 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में 'बाबुल का अंगना छूटे ना' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी 'बालिका वधू' से,इसके बाद वो 'लव यू जिंदगी' और 'दिल से दिल तक' शो में नजर आए। वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' में अपने जलवे बिखेर हो चुके थे।
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'
वो साल 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में सपोर्टिग हीरो के रूप में भी नजर आए थे, तो हाल ही में उन्होंने कई म्यूजिक एलबम भी किए थे। उनकी वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।
वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3'
हाल ही में उनकी वेबसीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वो लगातार इस सीरीज की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। सीरीज नेतक बढ़िया प्रदर्शन किया है। इस सीरीज को एक हफ्ते के अंदर ही 9.3 की IMDB रेटिंग मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications