अंतिम बार मां को ये शब्द बोल गए थे सिद्धार्थ शुक्ला, रात में सोए तो फिर कभी नहीं जगे

अच्छी सेहत और हर दिन जिम जाकर खूब वर्कआउट करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक हार्ट अटैक से निधन होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था।

मुंबई, 2 सितंबर: फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने आज से ठीक एक साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। 2 सितंबर साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल के थे। एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला एकदम फिट थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने उस आखिरी रात अपनी मां से बात की थी। इसके बाद वे सोने गए तो फिर कभी नहीं जागे। अच्छी सेहत और हर दिन जिम जाकर खूब वर्कआउट करने वाले सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। ऐसे में इतनी कम उम्र में अचानक सिद्धार्थ की यूं मौत हो जाना किसी मिस्ट्री से कम नहीं था।

फैंस को लगा तगड़ा झटका

फैंस को लगा तगड़ा झटका

फैंस काफी हैरान और परेशान हो गए थे, जब खबर मिली की उनके चहेते सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। आज से ठीक एक साल पहले यानी 2 सितंबर साल 2021 को एक्टर को लेकर बहुत बुरी खबर मिली, जिसका फैंस को सपने में भी अंदाजा नहीं रहा होगा।

आखिरी बार मां से क्या कहा?

आखिरी बार मां से क्या कहा?

अपनी मौत से कुछ ही घंटो पहले सिद्धार्थ ने रात में अपनी मां से पानी मांगा इसके बाद सिद्धार्थ ये कहकर सोने चले गए कि उन्हें कुछ अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। इसके बाद सिद्धार्थ सुबह 8 बजे तक भी नहीं उठे तो उन्हें उसी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऐसे बनाई इंडस्ट्री में पहचान

ऐसे बनाई इंडस्ट्री में पहचान

सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम रहे हैं। साल 2008 में बाबुल का आंगन छूटे ना शो से एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे अजनबी, सीआईडी, बालिका वधू और लव यू जिंदगी जैसे शो में नजर आए। सिद्धार्थ को असली पहचान बिग-बॉस 13 से मिली। शो जीतने के बाद सिद्धार्थ के करियर को जैसे पंख मिलने शुरू हो गए थे।

शहनाज से हुई मुलाकात

शहनाज से हुई मुलाकात

इस शो की यादें फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। यही वो शा था, जहां सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात हुई। दोनों ने पूरे सीजन में फैंस को जमकर एंटरटेन किया। साथ ही यहीं से दोनों की लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई। इसके बाद से दोनों फैंस के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शुमार हो गए।

शहनाज को लगा सदमा

शहनाज को लगा सदमा

सिद्धार्थ की मौत का फैंस के साथ-साथ शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा था। आज भी शहनाज गिल की वो हालत फैंस को याद है, जब एक्ट्रेस सिद्धार्थ की मौत के बाद फूट-फूटकर रोई थीं। हालांकि, शहनाज ने बहु्त हिम्मत दिखाई और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं।

फैंस की फेवरेट जोड़ी थे 'सिडनाज'

फैंस की फेवरेट जोड़ी थे 'सिडनाज'

सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद थी। लेकिन एक्टर के यूं अचानक चले जाने से शहनाज काफी अकेली पड़ गई थीं। भले ही सिद्धार्थ शुक्ला आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शहनाज गिल और उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+