इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकारों के लिए उदाहरण थे सिद्धार्थ, उनकी कमी हमेशा खलेगी- एक्टर इमरान खान
मुंबई, सितंबर 04। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, बल्कि बॉलीवुड में भी कई बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सिद्धार्थ की मौत पर हैरानी जताई है और सिर्फ टीवी और बॉलीवुड ही क्यों सिद्धार्थ की मौत पर उद्योग, राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी दुख प्रकट किया। सिद्धार्थ की मौत उनके करीबियों के लिए एक ऐसा झटका है, जिसका दर्द वो कभी नहीं भूल सकेंगे। सिद्धार्थ के करीबियों में एक्टर इमरान खान का भी नाम शामिल है।

सिद्धार्थ को 2009 से जानते थे इमरान
सिद्धार्थ को पिछले 12 साल से जानने वाले एक्टर इमरान खान ने कहा है कि उन्हें अभी तक ये यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ अब हमारे बीच में नहीं रहे। इमरान ने कहा है, "यह बहुत दुखद है... जिस तरह से सिद्धार्थ हमें छोड़कर चले गए हैं। मैं उन्हें 2009 से जानता था।" इमरान ने आगे कहा कि सिद्धार्थ ने जब टीवी में अपना करियर शुरू किया तो उससे पहले की बात है, जब उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या करियर की शुरुआत करने के लिए टीवी एक अच्छा माध्यम है?"

सिद्धार्थ का लक्ष्य बड़े पर्दे पर आना था- इमरान खान
इमरान ने आगे कहा कि सिद्धार्थ शुरुआत से ही बड़े पर्दे पर आना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने मुझसे पूछा था कि बड़े पर्दे पर आने के लिए टीवी सही माध्यम है कि नहीं। इमरान ने कहा कि उनके पास स्टार बनने के लिए हर जरूरी चीज थी, मैंने उनकी आंखों में एक जूनून देखा था। इमरान ने कहा कि सिद्धार्थ सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त नहीं थे, बल्कि वो एक जिम पार्टनर भी थी साथ ही वो मेरे प्रेरणा स्त्रोत भी थे।
Recommended Video

उभरते हुए कलाकारों के लिए उदाहरण थे सिद्धार्थ
इमरान खान ने कहा कि सिद्धार्थ आज के उभरते हुए टीवी कलाकारों के लिए एक उदाहरण हैं कि अगर आप अपनी एक्टिंग के प्रति जुनूनी हैं तो आसमान तक उड़ान भर सकते हो। आखिर में इमरान ने कहा है कि सिद्धार्थ की मौत से उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति हैं, मैं बस प्रार्थना करता हूं कि भगवान सिद्धार्थ के परिवार को इस मुश्किल समय से लड़ने की शक्ति प्रदान करे।
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में करने वाले थे शादी? मौत के बाद सामने आया ये बड़ा सच!












Click it and Unblock the Notifications