सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में करने वाले थे शादी? मौत के बाद सामने आया ये बड़ा सच!

नई दिल्ली, सितंबर 04: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है पर उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल हालत देखकर हर किसी की दिल टूट गया। सिद्धार्थ की मौत के बाद उनके और शहनाज के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज और सिद्धार्थ इस साल दिसंबर में शादी करने वाले थे। दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी थी। वे अब वेडिंग डे की तैयारियां कर रहे थे।

Recommended Video

    Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill इस साल December में करने वाले थे शादी ? | वनइंडिया हिंदी

    बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती हुई

    बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती हुई

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस 13 में हुई थी। बिग बॉस के घर में ही शहनाज गिल ने खुलकर हमेशा सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार किया तो वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा शहनाज गिल को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए नजर आए। कई मौके पर जहां शहनाज अपने प्यार का इजहार करती रहती थी, तो वहीं सिद्धार्थ इस रिश्ते पर चुप्पी साधे रहते थे, हालांकि उन्होंने कभी अपने और शहनाज के रिश्ते को लेकर इनकार भी नहीं किया।

    सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर 2021 में शादी करने वाले थे

    सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर 2021 में शादी करने वाले थे

    ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर 2021 में शादी करने वाले थे और उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। इतना ही नहीं उनकी पहले ही सगाई भी हो चुकी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने शादी के फैसले के बारे में अपने-अपने परिवार को बता दिया था। उनकी फैमिली भी शादी की तैयारियों में जुटी हुई थी।

    शहनाज और सिद्धार्थ वेडिंग डे की तैयारी में बिजी थे

    शहनाज और सिद्धार्थ वेडिंग डे की तैयारी में बिजी थे

    रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज और सिद्धार्थ वेडिंग डे की तैयारी में बिजी थे। मुंबई के एक पॉश हॉटल में कमरों से लेकर बैंक्वेट और अन्य चीजों की बुकिंग की बात चल रही थी। शादी की रस्में 3 दिनों तक चलने वाली थीं और इनके लिए दोनों सारी तैयारियां करने में जुटे थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल के अलावा उनके दोस्तों और परिवारवालों ने इस बात को सीक्रेट रखा था।

    एक होने का सपना रह गया अधूरा

    एक होने का सपना रह गया अधूरा

    इन सभी तैयारियों के बीच 2 सितंबर को एक बुरी खबर सामने आई कि सिद्धार्थ का निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत के साथ सिड और शहनाज अब कभी एक बंधन में नहीं बंध पाएंगे। उनका ये सपना अधूरा रह गया। हालांकि इस खबर की सिद्धार्थ के किसी करीबी ने पुष्टि नहीं की है।

    'मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं'

    'मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं'

    एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था कि, 'मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं। आपको नहीं पता क्या पता हम एक हो जाएं। हमने एक दूसरे को बहुत कुछ सिखाया है और बहुत कुछ सीखा है। लोगों को हमारी केमेस्ट्री इसलिए पसंद है क्योंकि ये सच्ची है'।

    शादी को लेकर अबू मलिक का बड़ा दावा

    शादी को लेकर अबू मलिक का बड़ा दावा

    इससे पहले अबू मलिक ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि शहनाज गिल की हालत को देखकर वो काफी परेशान हैं। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थीं और वो चाहती थीं कि मैं सिद्धार्थ से बात करूं। अबू मलिक ने कहा, शहनाज़ ने मुझे 22 मार्च, 2020 को यह बताया था। मुझे लगता है कि यह पहले लॉकडाउन से ठीक एक दिन पहले का दिन था। सिद्धार्थ उससे बहुत प्यार करता था। वह कहता था कि अगर एक दिन वह नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था ।

    सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देते वक्त शहनाज गिल हुई बेहाल

    सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देते वक्त शहनाज गिल हुई बेहाल

    कल सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देते वक्त शहनाज गिल का बेहद बुरा हाल था। शहनाज के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। शहनाज को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचीं शहनाज गिल एकदम बेसुध, बिखरी हुई हालत में रोते बिलखते हुई पहुंचीं. शहनाज का ऐसा बुरा हाल देख फैंस समेत सेलेब्स का भी दिल पसीज गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+