सिद्धार्थ शुक्ला के निधन बाद कोमा में गईं उनकी फैंस, वॉशरूम में घरवालों को मिली बेहोश
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन बाद कोमा में गईं उनकी फैंस, वॉशरूम में घरवालों को मिली बेहोश
मुंबई, 05 सिंतबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का यूं असमय निधन हो जाने हर कोई हैरान है। 2 सितंबर की सुबह लगभग 9.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ। मुंबई के कपूर अस्पताल के शुरुआची रिपोर्ट के मुताबिक 40 वर्षीय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत कार्डिक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के कारण हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा। लोगों को अभी तर विश्वास नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला के बहुत सारे फैंस इस बात से इनकार कर रहे हैं कि अभिनेता नहीं रहे। आलाम ये है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी एक फैन कोमा में चली गई हैं।

सिडनाज की फैन वॉशरूम में मिली बेहोश
सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त डॉ. जयेश ठाकर ने अपने एक ट्वीट में खुलासा किया कि सिडनाज की एक फैन को उसके घर के वॉशरूम में बेहोश पाए जाने के बाद कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को प्यार से उनके फैंस सिडनाज कहते थे। बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती को देखकर फैंस ने उन्हे सिडनाज बोलना शुरू किया था।

अस्पताल में कोमा में हैं सिद्धार्थ शुक्ला की फैन
सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त डॉ. जयेश ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वह (सिडनाज की फैन) आंशिक रूप से कोमा में है। क्योंकि उनकी आंखों की पुतली और अंग प्रतिक्रियाशील नहीं हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त ने लिखा, "दोस्तों, अपने परिवार और दोस्तों से बात करो, अकेले मत रहो, सिडनाज के एक फैन को कल रात (शनिवार 04 सितंबर) अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि वह वॉशरूम में बेहोश पाई गई थी। कृपया अपना ख्याल रखें ... उसके लिए प्रार्थना करें ... !! "

सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त बोले- सिद्धार्थ को जाने देना होगा
जयेश ने एक अन्य ट्वीट में आगे कहा, "जल्द ही ठीक हो जाओ। डॉक्टर ने कहा कि वह (फैन) अत्यधिक तनाव के कारण आंशिक कोमा में चली गई है। उसकी पुतली और अंग प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हर फैन सिद्धार्थ शुक्ला की प्रशंसा करे और समर्थक शांत रहें। आप लोगों को ज्यादा सोचना बंद करना होगा। अपने दिमाग को विचलित ना करें, मुझे पता है कि यह आसान नहीं है। लेकिन आपको सिद्धार्थ को जाने देना होगा। बस प्रार्थना कीजिए।''












Click it and Unblock the Notifications