सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुई शहनाज,बिना कुछ लिखे सबको रुला दिया

Sidharth Shukla Birth Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हुई शहनाज,बिना कुछ लिखे सबको रुला दिया

नई दिल्ली, 12 नवंबर। टीवी और बॉलीवुड इंड्स्ट्री के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए उनके फैंस पोस्ट कर उन्हें याद कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ उनके साथी कलाकार और सितारे उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। वहीं उनकी खास दोस्त शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर भावुक हो गई। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में कोई कैप्शन नहीं लिखा है,लेकिन बिना लिखे भी वो बहुत कुछ कह गई। शहनाज गिल के फैंस इस पोस्ट को देखकर बहुत भावुक हो रहे हैं।

 शहनाज ने शेयर की तस्वीर

शहनाज ने शेयर की तस्वीर

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लंबे समय तक शहनाज सोशल मीडिया से दूर रहीं। वो खुद इस सदमे में उबर नहीं पा रही थीं। धीरे-धीरे शहनाज ने काम शुरू किया, लेकिन आज सिद्धार्थ के बर्थ एनिवर्सरी पर वो फिर से भावुक हो गई। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सिड की एक एडिटेड फोटो शेयर की। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बेहद करीब थे। दोनों ने कभी अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन सब जानते थे को दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे, लेकिन अभिनेता के गुजर जाने के बाद से ही शहनाज टूट गई हैं। शहनाज इस सदमे से उबर नहीं पा रही है।

 क्या है शहनाज के पोस्ट में

क्या है शहनाज के पोस्ट में


शहनाज गिल ने कुछ ही देर पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया,जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ की एक मुस्कुराती फोटो पोस्ट की है। ये फोटो एडिट किया गया है। फोटो को इस तरह एडिट किया गया है। शहनाज ने इस फोटो में सिड को एंजल की तरह दिखाया है। उन्हें पंख लगाकर स्वर्ग से आती रौशनी को दिखाया गया है। शहनाज ने भले ही इस फोटो में कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने ये संदेश दे दिया कि अब उनका दोस्त अब उनके साथ नहीं है, बल्कि स्वर्ग में वो परियों के बीच खुश हैं। वो उनकी खुशी की कामना कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ शहनाज ने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है।

 कैप्शन के बिना छू गई दिल

कैप्शन के बिना छू गई दिल

शहनाज ने ये फोटो बिना किसी कैप्शन के शेयर किया है। फैन्स का कहना है कि शहनाज अब भी उस हालत में नहीं हैं वो सिड के बारे में बात कर सकें। गौरतलब है कि 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से अचानक सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात बिग बॉस के हाउस में हुई थी। दोनों की दोस्ती को लोगों ने सिडनाज का नाम दे दिया। दोनों के प्यार, दोस्ती और नोंक- झोंक को लोगों ने खूब पसंद किया। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद उनके फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+