Yodha: 'शेरशाह' के बाद अब इस फिल्म में दिखेगा सिद्धार्थ मल्होत्रा का 'फौजी' अवतार, रिलीज हुआ टीजर Video

मुंबई, 18 नवंबर। बॉलीवुड के 'शेरशाह' यानी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर फौजी के अवतार में देश के दुश्मनों को ठिकाने लगाते नजर आएंगे। फिल्म 'शेरशाह' में उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक्शन मूवी 'योद्धा' में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर और टीजर वीडियो आज रिलीज कर दिया गया। फिल्म अगले साल 11 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

'योद्धा' का पोस्टर और टीजर आया सामने

'योद्धा' का पोस्टर और टीजर आया सामने

'योद्धा' के पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक सीरियस कमांडो के किरदार में नजर आएंगे, टीजर देखने पर फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित लग रही है। योद्धा के फर्स्ट लुक में सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्मा का पोस्टर करण जौहर ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया जबकि सिद्धार्थ अल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो पोस्ट किया।

फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​हैं लीड एक्टर

फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​हैं लीड एक्टर

करण जौहर ने हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के डायरेक्शन को लेकर सुर्खियां बंटोरी थीं, लेकिन 'योद्धा' का फर्स्ट लुक शेयर कर उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 'योद्धा' उनकी पहली एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर भी टीजर शेयर किया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कमांडो को किरदार में आएंगे नजर

कमांडो को किरदार में आएंगे नजर

फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि विमान के इंजन में आग लगी है और वह कभी भी क्रैश हो सकता है। वहीं, प्लेन के अंदर हाथ में बंदुक लिए कमांडो सिद्धार्थ मल्होत्रा दुर्घटनाग्रस्त विमान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। किरदार में सिद्धार्थ घायल भी नजर आ रहे हैं लेकिन वह विमान में सवार लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा एक एरियल एक्शन ड्रामा है।

शेरशाह में सिद्धार्थ की हुई थी तारीफ

शेरशाह में सिद्धार्थ की हुई थी तारीफ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में पहले शाहिद कपूर और दिशा पटानी को कास्ट किया जाना था लेकिन किसी वजह से शाहिद ने फिल्म से किनारा कर लिया। अब ये फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पूरी की जा रही है। फिल्म की अन्य स्टारकास्ट का खुलासा भी जल्द होने की उम्मीद है। सिद्धार्थ को एक बार फिर फौजी के लुक में देख फैंस के शेरशाह की याद आ गई। फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ के काम को खूब सराहा गया था।

ऋतिक रोशन देंगे टक्कर

ऋतिक रोशन देंगे टक्कर

बताया जा रहा है कि फिल्म 'योद्धा' से सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन को टक्टर देंगे। ऋतिक और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की भी काफी चर्चा है, ऐसा पहली बार होगा जब ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 'फाइटर' भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी, जिसे 26 जनवरी, 2023 को रिलीज किया जा सकता है। वहीं, 'योद्धा' भी एक हवाई एक्शन फिल्म है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस हसीना पर मरते थे एक्टर सुनील शेट्टी, लाख चाहने के बाद भी नहीं हो पाई थी शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+