क्या Kiara Advani को बहू बनाने से खुश हैं सिद्धार्थ की मां? शादी को लेकर दिया ये रिएक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का परिवार शादी के लिए जैसलमेर पहुंच गया है। 6 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। इस बीच एक्टर की मां ने शादी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage: बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। इस शादी के लिए दोनों का परिवार जैसलमेर पहुंच चुका है। 5 फरवरी से शादी की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शादी को कंफर्म किया साथ ही सभी को धन्यवाद कहा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी से खुश हैं एक्टर की मां?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी से खुश हैं एक्टर की मां?

शनिवार यानी 4 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां, बड़े बेटे हर्षद और बहू के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्टर की मां ने सबके सामने सिद्धार्थ और कियारा की शादी को कंफर्म किया। साथ ही पैपराजी के बधाई देने पर उन्हें धन्यवाद कहा। इस दौरान एक रिपोर्टर ने पूछा कि, वह कियारा को बहू बनाने से खुश हैं?

सिद्धार्थ की मां कियारा को लेकर कही ये बात

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां से पूछा गया कि, वह कियारा आडवाणी को बहू बनाने जा रही हैं, ऐसे में उन्हें कैसा लग रहा है? क्या आप खुश हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हम बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। बस इतना कहकर उन्होंने सवालों को टालने की कोशिश की और वह तुरंत कार में बैठ गईं।

जैसलमेर पहुंचा पूरा परिवार

जैसलमेर पहुंचा पूरा परिवार

वहीं सिद्धार्थ के भाई से पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि, शादी को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। इसी के साथ एक्टर के परिवार ने शादी को कंफर्म कर दिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के परिवार का ये रिएक्शन बता रहा है कि वह इस शादी की कई समय से तैयारी कर रहे थे। फिलहाल उनका पूरा परिवार जैसलमेर में है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही देर में शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं।

5 फरवरी से शुरू होंगी रस्में

आपको बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कई दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। लेकिन, कपल ने अपने तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया। अब दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। जहां सिद्धार्थ-कियारा अपने परिवार के साथ पहुंच चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस का मेकअप आर्टिस्ट और बाकी मेहमान अब धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं।

7 फरवरी को करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन

7 फरवरी को करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुर्यगढ़ पैलेस में आने वाले मेहमानों के लिए 84 लग्जरी रूम और 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई है। 5 फरवरी से शादी की सभी रस्में शुरू होंगी और 6 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से की जाएगी। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, 7 फरवरी को कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देगा।

Recommended Video

    Kiara Advani पहुंची Jaisalmer, Pre Wedding की तैयारियां शुरू, कब होंगे फेरे?| वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+