Sidharth-Kiara Wedding: इस शानदार लोकेशन में होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, राजकुमार राव ने भी लिए थे सात फेरे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब ये दोनों किस शहर में शादी करने वाले हैं इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

Sidharth Malhota Kiara Advani: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर डेटिंग अफवाह को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ये कपल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। ऐसे में अब फैंस इस बात को जानने में बेहद एक्साइटेड हैं दोनों की शादी किस लोकेशन में होगी?

सिद्धार्थ-कियारा का इस लोकेशन में लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ-कियारा का इस लोकेशन में लेंगे सात फेरे

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की लोकेशन पिछले एक महीने से ढूंढ़ रहे हैं। इस कपल ने जो लोकेशन पसंद की है उनमें से एक चंडीगढ़ का द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिजॉर्ट है। बता दें कि इस जगह राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने सात फेरे लिए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ और कियारा एक और लोकेशन पर विचार कर रहे हैं।

गोवा पर भी किया था विचार

गोवा पर भी किया था विचार

रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने गोवा में शादी करने के लिए शानदार लोकेशन ढुंढी थी। लेकिन बाद में परिवार वालों से बातचीत कर उनको इस लोकेशन को ड्राप करना पड़ा। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि दोनों की पहली पसंद चंडीगढ़ होगी।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की चर्चाएं तेज

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की चर्चाएं तेज

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत में सात फेरे लेंगे। हालांकि इससे पहले खबरें आ रही थीं कि सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अप्रैल में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। खैर इस पर कपल की तरफ से अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया गया।

सलमान खान ने दी थी एडवांस में बधाई

सलमान खान ने दी थी एडवांस में बधाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर लगातार शादी की खबरें आती रहती हैं। दोनों ने जब से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अपने रिश्ते को लेकर बयान दिए हैं। तभी से बॉलीवुड गलियारों में चर्चा होने लगी हैं। हाल ही में सलमान खान के शो बिग-बॉस में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें शादी की एडवांस में बधाई दे दी थी। साथ ही सिद्धार्थ की जमकर खिंचाई भी की। खैर दोनों कहीं भी शादी करें फैंस उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिद्धार्थ-कियारा का वर्कफ्रंट

सिद्धार्थ-कियारा का वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड थिएटर में रिलीज हुई थी। जो कि बुरी तरह फ्लॉप हुई। अब इस फिल्म के बाद एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वह जल्द ही फिल्म 'योद्धा' और फिल्म 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगे। वहीं कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म जुग जुग जीयो में देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' और फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+