Sid-Kiara Reception: शिल्पा शेट्टी दे रही थी पोज, अचानक कैमरे के सामने आ धमकी करीना और फिर...

न्यूली वेड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी साथ अचानक कैमरे के सामने टकरा गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sidharth-Kiara Reception: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का देर रात मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन हुआ। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। इस बीच शिल्पा और करीना पर सभी की नजरें टिक गईं।

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंची शिल्पा

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंची शिल्पा

12 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुंबई में सिद्धार्थ और कियारा ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में सभी सेलेब्स की ग्रैंड एंट्री हुई। जहां एक तरफ एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमरस अवतार से सभी को घायल किया। तो वहीं एक्टर्स भी ने अपने स्टाइलिश लुक से जलवा बिखेरा। इस बीच करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया।

पोज देते वक्त करीना से टकराईं एक्ट्रेस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को बधाई देने ट्रेडिशनल लुक में शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के सामने अलग-अलग पोज दिया। लेकिन, एक मोमेंट ऐसा आया जब दोनों आपस में टकरा गईं। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि, शिल्पा शेट्टी पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं, कि तभी अचानक पोज देते वक्त उनके कैमरे के सामने करीना कपूर टकरा गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

जैसे ही शिल्पा शेट्टी पर करीना कपूर की नजरें पड़ी तो उन्होंने तुरंत रुककर उन्हें गले से लगाया और फिर वहां से उनको बाय कहकर जल्दबाजी में चली गईं। वहीं लुक की बात करें तो, दोनों इस खास मौके पर बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। फिलहाल बी-टाउन की इन गॉर्जियस एक्ट्रेसेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

करीना कपूर हुईं ट्रोल

करीना कपूर हुईं ट्रोल

इस वायरल वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करीना कभी नहीं जानती कि कैसे व्यवहार करना है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या करीना ने शिल्पा को इगनोर किया?' इसके अलावा वहीं कुछ फैंस ने दोनों के लुक की जमकर तारीफ की। लेकिन, सबसे ज्यादा शिल्पा शेट्टी सिल्वर कलर की कट साड़ी सुर्खियां बटोर रही है।

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में हुए ये सितारे शामिल

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में हुए ये सितारे शामिल

बता दें कि, सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस रिसेप्शन पार्टी में आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, रणवीर सिंह समेत कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। इससे पहले दोनों ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

Recommended Video

    Sidharth Malhotra-Kiara Reception: Black Dress में क्यूट दिखा कपल, देखें तस्वीरें | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+