पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ससुराल पहुंची कियारा, रेड सूट, हाथों में चूड़ा पहनकर बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
शादी के बाद कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पहली बार अपने ससुराल पहुंची। कपल ने एयरपोर्ट पर मीडिया को मिठाई बांटी। इस दौरान एक्ट्रेस की झलक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
Kiara-Sidharth Wedding: 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया। लंबे समय से दोनों अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में थे। अब शादी होने के बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं शादी होने के बाद दुल्हा सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा के साथ जैसलमेर से ससुराल पहुंचे। वहीं ये नई नवेली जोड़ी शादी के बाद पहली बार रेड आउटफिट में एयरपोर्ट पर नजर आई।
Recommended Video

सिद्धार्थ-कियारा पहुंचे दिल्ली
8 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। ससुराल में कपल का भव्य स्वागत हुआ। शादीशुदा ये नई नवेली जो़ड़ी एयरपोर्ट पर मीडिया से पहली बार रूबरू हुई और सभी को शादी की मिठाई बांटी। इस दौरान कपल ने रेड कलर में पेयर किया था। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
कियारा आडवाणी रेड रंग के सूट, मांग में सिंदूर और हाथों में चूढ़ा पहने नई नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन हिल्स पेयर किए थे। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे पहने बेहद हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही सिद्धार्थ ने गले में सफेद शॉल डाला हुआ था। दोनों अपनी शादी के इस नए लुक में बेहद क्यूट लग रहे हैं।
मीडिया को बांटी मिठाई
सामने आई इस वीडियो में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी करने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनो ही एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया से मिले और उन्होंने सभी को मिठाई बांटी। पैपराजी को मिठाई का डिब्बा देते हुए कियारा कहती हैं कि, 'आपलोगों के लिए, थोड़ा सा मीठा हो जाए'। इसके बाद कपल कैमरे के सामने रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए।

7 फरवरी को जैसलमेर में हुई शादी
आपको बता दें कि, 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यग़ढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा औऱ कियारा आडवाणी की सीक्रेट वेडिंग हुई। जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त समेत बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे मौजूद रहे। शादी के बाद कपल दिल्ली के लिए रवाना हुआ जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा का अपना घर है।

मुंबई में देंगे ग्रैंड रिस्पेशन
खबरों के मुताबिक, पहले कपल 12 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला था। लेकिन, ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अब 9 फरवरी को मुंबई में कपल रिसेप्शन पार्टी देगा। जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे शामिल होंगे। बीती रात दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की। दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में दोनों को देख फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications