Yodha के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया ऐसा काम, मास्क लगाए प्लेन में कुछ ऐसे नजर आए एक्टर

Sidharth Malhotra Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वहीं एक्टर के फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म आगामी 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्लेन की इकोनॉमी क्लास में किया ट्रैवल
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की पूरी टीम इन दिनों मूवी का पुरजोर प्रमोशन कर रही है। वहीं फिल्म के प्रमोशन में बिजी सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में प्लेन की इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते नजर आए हैं।

Sidharth Malhotra

मुंह पर मास्क लगाए नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्लेन के बिजनेस क्लास को इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंह पर मास्क लगाए हुए अपनी सीट की तरफ रास्ता बनाकर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

'योद्धा' का कॉमिक बुक लॉन्च इवेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' की कॉमिक बुक की लॉन्च के लिए इंदौर गए हुए थे। इंदौर से वापस मुंबई लौटते समय सिद्धार्थ प्लेन की इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए।

वीडियो देख फैंस ने किए ऐसे कमेंटस
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सिद्धार्थ बहुत ही प्यारे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- वाओ... ये दिल के बहुत ही अच्छे हैं। इसके अलावा कई फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म योद्धा में एक आर्मी ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+