सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की थी ऐसी 'शर्मनाक' हरकत, बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगी थीं आलिया भट्ट, आखिर क्यों?

Sidharth Malhotra and Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी बेटी राहा कपूर की परवरिश में बिजी चल रही है। आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की थी। उससे पहले उन्होंने लंबे समय तक रणबीर कपूर को डेट किया था और उनके साथ लिव इन रिलेशन में भी थीं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट अपने करियर के शुरुआती दिनोंमें बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करती थीं।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का अफेयर
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आलिया भट्ट के प्यार में पागल थे। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आए थे।

Alia Bhatt

लड़कियों की अटेंशन पाना चाहते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार नेहा धूपिया के चैट शो में एक बड़ा खुलासा किया था। सिद्धार्थ ने सरेआम बताया था कि वह लड़कियों की अटेंशन पाने के लिए एक खास काम करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बताया था कि लड़कियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए एक बार उन्होंने बहुत शर्मनाक हरकत की थी।

सिद्धार्थ ने प्यान किया था फेक एक्सीडेंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चैट शो में बताया था कि फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग खत्म कर जब वह कुन्नूर से मुंबई वापस जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में अपना एक फेक एक्सीडेंट प्लान किया था। इस एक्सीडेंट को देखकर आलिया भट्ट फूट फूटकर रोने लगी थीं।

'आलिया बहुत ज्यादा डरी हुई थीं'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वह कुन्नूर के पहाड़ी रास्तों पर तेजी से बाइक चला रहे थे और उनके पीछे कार में आलिया भट्ट और शकुन बत्रा बैठे हुए थे। वो दोनों लगातार सिद्धार्थ को इतनी तेज बाइक चलाने के लिए डांट रहे थे। दोनों उन्हें सावधानी से बाइक चलाने की सलाह दे रहे थे जबकि आलिया तो बहुत ज्यादा डरी हुई थीं।

'मेरे बाइक चलाने के लेकर आलिया को हुई थी टेंशन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया था- आलिया तो मेरे बाइक चलाने के लेकर बहुत ज्यादा टेंशन में आ गई थीं। फिर अचानक ही मैंने अपनी बाइक को दाईं ओर मोड़ लिया और बाइक को सड़क पर लेटाकर खुद भी उसके पास लेट गया। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने इस समय ऐसा दिखाया कि उनका बाइक एक्सीडेंट हो गया है।

'फूट फूटकर रोने लगी थीं आलिया भट्ट'
जब आलिया भट्ट और शकुन बत्रा की नजर सिद्धार्थ पर पड़ी तो वह दोनों एकदम घबरा गए थे। आलिया तो सिद्धार्थ को इस हालत में देख फूट फूटकर रोने लगी थीं। सिद्धार्थ ने कहा था- मैं बाइक के पास ऐसे लेटा हुआ था जैसे कि मैं मर गया हूं। लेकिन आलिया को इतना ज्यादा रोता देख मुझे बहुत बुरा लगा था। ऐसे मेंमैं तुरंत उठ गया और आलिया को बताया कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसके बाद आलिया ने मुझे गले से लगा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+