कियारा आडवाणी की इस हरकत पर भड़क गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'लाइव चैट' पर हुई ऐसी बहस
76वें स्वतंत्रता दिवस पर कियारा आडवाणी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ हैं। लेकिन इस वीडियो में कियारा ने कुछ ऐसा कर दिया कि सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया है।
मुंबई, 16 अगस्तः बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की मानें तो ये दोनों एक सआथ बहुत ही अच्छे लगते हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने हाल ही में एक दूसरे के प्रति अपना प्यार स्वीकार किया था लेकिन आज भी वह दोनों खुलकर इस बारे में कोई बात नहीं करते हैं। हालांकि दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा जाता है। यहां तक कि दोनों वेकेशन पर भी एकसाथ ही जाते हैं। कियारा और सिद्धार्थ फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों के डेटिंग करने की खबरें लगातार आती रही हैं और 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कियारा आडवाणी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ हैं। लेकिन इस वीडियो में कियारा ने कुछ ऐसा कर दिया कि सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया है।

वीडियो के साथ कियारा ने की छेड़छाड़
खबर है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन पिछले काफी समय से कियारा और सिद्धार्थ को हर मौके पर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कियारा आडवाणी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ हैं। लेकिन इस वीडियो में कियारा ने सिद्धार्थ को क्रॉप कर दिया है।

कियारा पर भड़क गए सिद्धार्थ
कियारा ने अपने इस वीडियो में सिद्धार्थ को क्रॉप कर दिया है लेकिन उनका हाथ अभी भी नजर आ रहा है। कियारा आडवाणी ने जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सिद्धार्थ मल्होत्रा से रहा नहीं गया और उन्होंने तंज कसने वाले अंदाज में इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। मजेदार बात ये है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के कमेंट पर कियारा आडवाणी ने भी जवाब दिया है। फैंस इस ऑनलाइन चैट को खूब इन्जॉय कर रहे हैं।
सिद्धार्थ-कियारा की लाइव 'नोकझोक'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कियारा आडवाणी के वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इंडिया गेट के सामने खड़ी हैं। उनके ठीक सामने कोई तिरंगा फहरा रहा है, ये कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ही हैं जिनको कियारा ने अपनी वीडियो से क्रॉप कर दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के इस वीडियो पर विंक इमोजी बनाकर कमेंट किया- मुझे कट करने के लिए बहुत धन्यवाद।

सिद्धार्थ के कमेंट पर कियारा का जवाब
कियारा आडवाणी ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस वीडियो का फनी अंदाज में जवाब दिया है। कियारा ने लिखा है- लेकिन तुम्हारा हाथ अभी भी वीडियो में है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कभी भी रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों के करीब होने की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ प्यार
जानकारी के अनुसार फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के समय से ही कियारा और सिद्धार्थ के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिलहाल कियारा और सिद्धार्थ भले ही अपने बीच के प्यार को खुलेआम न स्वीकार करते हों लेकिन दोनों को हर मौके पर एकसाथ देखा जाता है। यहां तक कि दोनों छुट्टियों पर भी एकसाथ ही जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications