'पलक को दिखाए अश्लील वीडियोज, फिर कमेंट करके....', श्वेता तिवारी के दूसरे पति ने बेटी के साथ किया था ऐसा कांड

Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर अपना जलवा बिखेर रही हैं।

श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अब अपने 2 बच्चों के साथ अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की पहली शादी

श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।

श्वेता तिवारी ने राजा पर मारपीट करने का लगाया था आरोप

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता तिवारी ने राजा पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।

-कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी पलक के जन्म के बाद से ही राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को मारना पीटना शुरू कर दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

-श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर आरोप लगाया था कि वो अपनी बेटी पलक को मारना चाहते थे और एक्ट्रेस के साथ जमकर मारपीट करते थे।

2013 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से की थी दूसरी शादी

इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में ही अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह बेटे रेयांश की मां बनी थीं। हालांकि दूसरी शादी भी श्वेता तिवारी के लिए दर्दनाक ही साबित हुई थी। इस शादी में भी उन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और बाद में उन्होंने अभिनेव कोहली से तलाक ले लिया था।

अभिनव कोहली के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पलक तिवारी का अपने सौतेले पिता यानी अभिनव कोहली के साथ काफी अच्छा रिश्ता रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते थे। लेकिन श्वेता तिवारी ने साल 2019 में अपने दूसरे पति अभिनेव कोहली के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।

-श्वेता तिवारी ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा था कि अभिनव कोहली उनकी बेटी पलक तिवारी के साथ गंदा बर्ताव करता था। वह उसे अश्लील वीडियोज दिखाता था और भद्दे कमेंट्स भी करता था।

-उस समय पुलिस ने अभिनव कोहली को आईटी एक्ट की धारा 509, 354 (ए), 323, 504 और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। वहीं श्वेता तिवारी की खास दोस्त अनुराधा सरीन ने भी इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने अभिनव कोहली की एक पोस्ट पर कमेंट किया था और उन्हें घेर लिया था।

अभिनव कोहली ने पलक तिवारी को दिखाए थे अश्लील वीडियोज

-अनुराधा सरीन ने कमेंट करते हुए पूछा था- कौन सा बाप अपनी बेटी से ये पूछता है कि तू वर्जिन है या नहीं। कौन सा बाप अपनी बेटी से ये पूछता है कि तूने किसी को किस किया है या नहीं। उस समय अनुराधा ने इन गंदे कमेंट्स का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।

-श्वेता तिवारी की दोस्त अनुराधा सरीन के मुताबिक अभिनव कोहली ने एक बार पलक तिवारी के पेट में दर्द होने पर उनसे पूछ लिया था कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं? वहीं अभिनव की इस हरकत पर पलक के पिता राजा चौधरी ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक बेटी के लिए ये सब बहुत डिस्टर्बिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+