श्वेता तिवारी ने झेला घरेलू हिंसा का दर्द, फिर भी क्यों सहती रहीं एक्ट्रेस, बोलीं-'मेरी बेटी उस वक्त...'
Shweta Tiwari On Marriages: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में होती है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ श्वेता तिवारी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
श्वेता तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी असफल शादियों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि प्यार में कई बार धोखे खाए हैं। जिन लोगों ने उन्हें अकेले छोड़ा वह आज भी पछता रहे हैं।

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा कि, 'जब आपको पहली बार धोखा मिलता है तो यही सोचते हैं कि भगवान ने मेरे साथ ही ऐसा क्यों किया? जब दूसरी बार धोखा मिलता है तो एहसास होता है कि ये दुख कभी जिंदगी में खत्म नहीं होगा। ये सब ऐसे ही होने वाला है। तीसरी बार धोखा खाने के बाद इंसान पर इसका असर होना बंद हो जाता है।'
श्वेता तिवारी ने आगे अपनी पहली शादी टूटने पर बात की। बता दें कि, साल 1998 में एक्ट्रेस ने राजा चौधरी से शादी की थी जिन पर श्वेता घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद साल 2007 में उनका तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने बताया कि इन सबके बावजूद उन्होंने राजा चौधरी के साथ इतने समय तक शादी क्यों चलाई थी।
श्वेता तिवारी ने कहा कि, 'मेरी शादी पूरे परिवार में पहली इंटरकास्ट थी जिसकी वजह से मेरी मां को रिश्तेदारों के काफी ताने सुनने को मिले थे। अगर मैंने तलाक के लिए अर्जी दी होती, तो यह पूरी तरह से अलग बात होती। उस समय, ऐसा नहीं था कि मैं फाइनेंशियली स्वतंत्र नहीं थी, बल्कि यह एक इमोशनल बात थी। मैं अपनी बेटी पलक के लिए परेशान थी बड़े होते हुए उसके पास पिता नहीं होगा। लेकिन बाद में मैंने सोचा कि हैप्पी फैमिली तभी होती है जब मान्सिक रूप से खुश हों। अगर दो लोग साथ में खुश नहीं हैं तो उनके लिए बेहतर है कि वह अलग हो जाएं।'
बता दें कि, श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर आरोप लगाया था कि उसे शराब की लत थी और वह घर आकर एक्ट्रेस को मारते थे। उस दौरान बेटी पलक तिवारी बड़ी हो रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2006 में तलाक के अर्जी डाली थी। रिश्ता खत्म होने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की। जिससे उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम रेयांश है।












Click it and Unblock the Notifications