43 साल की श्वेता तिवारी को क्यों बेचना चाहता था मशहूर डायरेक्टर? स्ट्रगल के दिनों को याद कर सुनाई आपबीती
Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने कसौटी जिंदगी से घर-घर में खास पहचान बनाई थी। अपनी एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच ज्यादा मशहूर हैं। श्वेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा से ही चर्चा में रही हैं।
श्वेता तिवारी अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में करण जौहर के साथ उन्होंने हाथ मिलाया है। पहले टीवी सीरियल से पहचान बनाने वाली श्वेता ने बाद में फैंस को अपनी फिटनेस से दीवाना बनाया और अब वे बड़े पर्दे पर दिखेंगी। मगर क्या आप जानते हैं कि ये सक्सेस श्वेता के लिए कभी भी आसान नहीं रही।

श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल का किस्सा याद करते हुए बताया कि एक बहुत मशहूर डायरेक्टर हैं, जिनका नाम मैं नहीं लेना चाहती। एक दफा उन्होंने अपनी एक फिल्म के रोल के लिए मुझे बुलाया। उन्होंने मुझसे कहा कि ये रोल मेरे लिए एकदम सही है। क्योंकि वे मुझसे वो करवाना चाहते थे। मगर फिर उन्होंने कहा कि एक परेशानी है कि आप टीवी एक्ट्रेस हैं मैं कैसे बेचूंगा?
डायरेक्टर ने श्वेता से कहा कि वे कैसे लोगों से बताएंगे कि वे एक टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद श्वेता काफी नाराज हो गईं और डायरेक्टर से कहा कि अगर ऐसा ही था तो आपने मुझे यहां पर बुलाया ही क्यों?
अचानक भड़क उठीं श्वेता?
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे सिर्फ कहानी सुनने और ये बताने के लिए बुलाया कि मैं एक टीवी एक्ट्रेस हूं। मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने मुझे मिलने के लिए कहा ही क्यों। उनकी बातों को मैंने सुना और कहा साफ कहा, ठीक है। इसके बाद मैं वहां से चली गई। श्वेता ने कहा कि मन ही मन मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि अभी डायरेक्टर को याद आया कि मैं टीवी पर चलती थी। फोन करते वक्त ये बात क्यों याद नहीं आई?












Click it and Unblock the Notifications