'श्वेता तिवारी ने मुझे छोड़ दिया, मैं टूट गया हूं', Shweta के एक्स पति राजा चौधरी का बड़ा खुलासा

Shweta Tiwari and Raja Chaudhary: 43 साल की टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते लोगों के दिलमें एक अलग जगह बना ली है। हालांकि अब श्वेता तिवारी स्क्रीन पर कम नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

श्वेता तिवारी की खूबसूरती के दीवाने
श्वेता तिवारी की गॉर्जियस तस्वीरों और बोल्ड वीडियोज को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 2 बच्चों की मां हैं। लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

shweta tiwari

श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। दोनों शादियों से श्वेता के दो बच्चे, बड़ी बेटी पलक और छोटा बेटा रेयांश हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी की शादियां टूट चुकी हैं और वह अपने दोनों बच्चों की अकेले की परवरिश कर रही हैं।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।

'श्वेता से तलाक के बाद मैं टूट गया था'
वहीं राजा चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन की कठिनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। राजा ने बताया था कि श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद वह काफी टूट गए थे। उन्होंने खुद को शराबी बताते हुए खुलासा किया था कि कैसे उनकी इस खराब आदत के कारण उनकी लाइफ प्रभावित हुई थी।

'मुझे शराब पीने की बुरी लत है'
राजा ने बताया था- मुझे शराब पीने की बुरी लत है और यही मेरी समस्या है। मैंने मनोचिकित्सक समेत कई डॉक्टरों को दिखाया है। सभी कहते हैं कि मैं एक लूप में हूं। मैं एक दिल तोड़ने वाला व्यक्ति हूं। मैं अपनी पीने की समस्या से लड़ रहा हूं।

राजा ने कहा- साल 2007 में बदल गया था
राजा चौधरी ने बताया था कि उनका जीवन साल 2007 में बदल गया था जब श्वेता तिवारी उनसे अलग हो गई थीं। इसके बाद वह 'बिग बॉस' में शामिल हुए थे और तब तक उनके साथ कई चीजें होने लगी थीं। उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी काफी नेगेटिव बनकर उभरी लेकिन असलियत में वह बिल्कुल ऐसे नहीं हैं।

shweta tiwari

'श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है'
श्वेता तिवारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। उसके साथ मेरी समस्या है। हम इस पर बात नहीं करते हैं। अगर सह-पायलट और पायलट एकसाथ फ्लाइट से बाहर कूदते हैं, तो केवल एक को ही पैराशूट क्यों मिलना चाहिए। मुझे पैराशूट नहीं मिला। राजा चौधरी ने बताया था कि वह अपनी बेटी पलक तिवारी के संपर्क में हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें कभी फोन नहीं किया। वह पलक को केवल टेक्स्ट मैसेज या ईमेल करते हैं और उनके जवाब का इंतजार करते हैं।

शादी के 7 साल बाद श्वेता और राजा का फैसला
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी। शादी के 7 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। इसके बाद करीब 6 साल तक राज और श्वेता तिवारी ने तलाक के लिए लड़ाई लड़ी थी। दोनों की 23 साल की एक बेटी पलक तिवारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+