जब श्वेता तिवारी के Ex पति राजा चौधरी ने इस हसीना को किया था खुलेआम किस, होने लगी थी शादी की चर्चा

Raja Chaudhary Kiss Sambhavna Seth: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी भले ही एक्टिंग से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके उनका विवादों से पुराना नाता है। बता दें कि, राजा चौधरी बिग-बॉस 8 का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमें वह कई बार संभावना सेठ के साथ रोमांटिक हुए।

बिग-बॉस शो को यूं कॉन्ट्रोवर्सी शो नहीं कहा जाता। इन दिनों जिस तरह अरमान मलिक और कृतिका मलिक के किस को लेकर विवाद हो रहा है। उसी तरह एक बार श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी ने सरेआम टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ को किस कर दिया था। जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।

Raja Chaudhary

बिग-बॉस 8 में दोनों बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस शो के दौरान राजा चौधरी और संभावना सेठ के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। कहा ये भी जाता था कि शो खत्म होने के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शो में दोनों के बीच काफी ज्यादा रोमांस बढ़ गया था।

बता दें कि, बिग-बॉस में जिस तरह राजा चौधरी और संभावना सेठ के बीच गहरी दोस्ती हुई उसी तरह दोनों के बीच धीरे-धीरे दुरियां आने लगी। बाद में दोनों के काफी झगड़े होने लगे थे जिस वजह से रिश्ता शो के साथ ही खत्म हो गया। कहा जाता है कि राजा चौधरी काफी गुस्सैल थे जिस वजह से रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

बिग-बॉस खत्म होने के बाद संभावना सेठ ने 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ रोमांटिक शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। वहीं बात करें राजा चौधरी की तो साल 1998 में उनकी श्वेता तिवारी से शादी हुई थी। एक्ट्रेस ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद साल 2007 में दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम पलक तिवारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+