'मैं पैरों पर गिरने के लिए तैयार हूं', श्वेता तिवारी के एक्स पति ने की बड़ी डिमांड, लगाए गंभीर आरोप
Shweta Tiwari Ex Husband Abhinav Kohli: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अपने लेटेस्ट लुक को लेकर छाई रहती हैं। अब हाल ही में श्वेता तिवारी के एक्स पति अभिनव कोहली ने उन पर गंभीर आरोप लगाए।
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ में हमेशा से उथल-पुथल रही। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। जिन पर एक्ट्रेस ने मारपीट का आरोप लगाया और फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की लेकिन ये भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। दोनों का साल 2019 में तलाक हो गया था। अब अभिनव कोहली ने एक्ट्रेस पर बेटे रेयांश से ना मिलने देने का आरोप लगाया।

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसके साथ ही दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने एक्ट्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, मैं और श्वेता एक ही सोसाइटी में रहते हैं मैं चाहूं तो कभी भी अपने बेटे से मिल सकता हूं लेकिन श्वेता मुझे उससे मिलने तक नहीं देती।
अभिनव ने आगे कहा कि, "मैं अपने बेटे से मिलने के लिए श्वेता के पैरों पर भी गिरने के लिए तैयार हूं। बस वह एक बार मुझे उससे मिलने दें। मैं अपने बेटे से आखिरी बार मकर संक्राति वाले दिन मिला था। मुझे उससे मिले 9 महीने हो गए हैं। इसी दौरान उनका नौकर आया और रेयांश को जबरन ले जाने लगा। तब से मुझे श्वेता अपने बेटे से मिलने भी नहीं देती।"
अभिनव ने आगे श्वेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "श्वेता बहुत झूठ बोलती हैं। वह इस मामले को जानबूझकर आगे बढ़ा रही हैं, जिससे कि बच्चा मुझसे दूर हो जाए। लेकिन, मैं भी ये लड़ाई कई सालों से लड़ रहा हूं और आगे भी लड़ूंगा। साल 2020 में जब श्वेता बीमार थी, तो पूरे महीने भर रेयांश मेरे और मेरी मां के साथ रहा था। इसके बाद जब वो श्वेता के पास जाने से मना कर रहा था तो वो जबरदस्ती उसे ले गईं और कहीं गायब हो गईं। उस दौरान मैंने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था।"
अभिनव ने आगे बताया कि, 'झूठ बोलकर श्वेता ने मेरे बेटे की कस्टडी अपने पास ले ली। साल 2021 में कोर्ट ने रेयांस की 5 साल से उम्र होने के कारण उनकी मां को कस्टडी दे दी थी। लेकिन मुझे फोन कॉल या वीडियो कॉल करने की इजाजत थी। यहां तक कि मैं उससे हर हफ्ते मिल भी सकता था लेकिन श्वेता ने मुझे कभी उससे सही से मिलने नहीं दिया।'












Click it and Unblock the Notifications