Shweta Tiwari: क्या श्वेता तिवारी ने कर ली तीसरी शादी? एक्ट्रेस की नई फोटो ने मचाया हंगामा, जानें रिश्ता

Shweta Tiwari: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी सिजलिंग फोटोज और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। लोग एक्ट्रेस की निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा करते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते ही इंटरनेट पर तहलका मच जाता है।

श्वेता तिवारी की नई फोटो ने मचाया हंगामा
इसी बीच श्वेता तिवारी की नई फोटो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। नई तस्वीर को देखकर लोगों के बीच हलचल मच गई है। नई फोटो में श्वेता तिवारी के साथ एक शख्स नजर आ रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Shweta Tiwari

क्या श्वेता तिवारी ने कर ली शादी?

लोग श्वेता तिवारी से पूछ रहे हैं कि फोटो में नजर आ रहे शख्स एक्ट्रेस के कौन हैं। वहीं कई लोगों ने तो उस शख्स को श्वेता तिवारी का तीसरी पति तक बना दिया है। हालांकि एक्ट्रेस के कैप्शन से ये साफ हो गया है कि ये शख्स उनके भाई हैं।

श्वेता तिवारी ने छोटे भाई के साथ खींची फोटो

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने अपनी नई फोटोज को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में #BabyBrother हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इससे ये साफ पता चल रहा है कि फोटो में दिखाई दे रहे शख्स एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के छोटे भाई हैं।

श्वेता तिवारी और उनके भाई की बॉन्डिंग

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरों में छोटे भाई के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। दोनों के बीच का प्यार फोटोज में दिखाई दे रहा है। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी सिबलिंग गोल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

श्वेता तिवारी की खूबसूरती के दीवाने हैं लोग

-आपको बता दें कि टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भले ही 44 की उम्र की हों लेकिन उनकी खूबसूरती किसी छोटे उम्र की हीरोइन को भी मात दे सकती है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।

-श्वेता तिवारी ने टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। इसी सीरियल से श्वेता तिवारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+