Shweta Tiwari ने ठंड में किया ऐसा काम, 45 की उम्र में इंटरनेट पर लगाई आग, वायरल हुआ 'Bomb' लुक

Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों विदेश में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने अपने बेटे रेयांश के साथ वहीं क्रिसमस सेलिब्रेट किया था और अब ऐसा माना जा रहा है कि वह न्यू ईयर 2026 का स्वागत भी मुंबई से बाहर रहकर ही करेंगी।

समंदर के सामने खड़ीं श्वेता तिवारी की तस्वीरें हुईं वायरल
इस बीच श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में श्वेता ग्रे स्वेटर और ब्लैक पैंट में बेहद सिंपल लेकिन स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की फोटोज हुईं वायरल

आपको बता दें कि जिस जगह श्वेता ठहरी हैं, वहां से सी-फेसिंग व्यू दिखाई दे रहा है जो तस्वीरों को और भी खूबसूरत बना रहा है। अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने कैप्शन में लिखा है- क्लिक।

45 की उम्र में जवान दिख रही हैं श्वेता तिवारी

-45 साल की श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ही घंटों में एक्ट्रेस की इस पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

-कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन देखने लायक हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सच में संतूर मम्मी। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। आपको बता दें कि एक बार फिर श्वेता तिवारी ने ये साबित कर दिया है कि उम्र उनके लुक के आगे हार मान चुकी है।

क्रिसमस पर बेटे और दोस्तों के साथ दिखीं थीं श्वेता

इससे पहले श्वेता तिवारी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह बेटे रेयांश और दोस्तों के साथ घूमती और इन्जॉय करती नजर आई थीं। उस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- कृतज्ञता, कृपा और पॉजिटिव एनर्जी के साथ नए साल का स्वागत।

बेटी पलक तिवारी भी न्यू ईयर ट्रिप पर हुईं रवाना

दूसरी तरफ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई से बाहर जा चुकी हैं। हाल ही में पलक तिवारी को एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि वह वेकेशन के लिए निकली हैं या किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट पर।

श्वेता तिवारी का एजलेस लुक

श्वेता तिवारी इन दिनों न सिर्फ अपनी छुट्टियों को लेकर बल्कि अपने एजलेस लुक की वजह से भी चर्चा में हैं। विदेशी लोकेशन से आई उनकी तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया है और ये साबित कर दिया है कि वह आज भी टीवी इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+