Shweta Tiwari: 44 की श्वेता तिवारी की ऐसी तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, लोग बोले- क्या चाहती हो तुम?
Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भले ही 44 की उम्र की हों लेकिन उनकी खूबसूरती किसी छोटे उम्र की हीरोइन को भी मात दे सकती है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।
श्वेता तिवारी की बोल्ड तस्वीरें
श्वेता तिवारी ने टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। इसी सीरियल से श्वेता तिवारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं।

श्वेता तिवारी की नई तस्वीरों ने ढाया कहर
श्वेता तिवारी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 44 साल है और वह दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और फिटनेस को देखकर उनके फैंस आंहें भरते नजर आते हैं। श्वेता तिवारी आए दिन अपनी स्टनिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब फिर उनकी नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया है।
श्वेता तिवारी की अदाएं और दिलकश अंदाज
श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग श्वेता तिवारी की अदाओं और दिलकश अंदाज पर फिदा हो रहे हैं। साथ ही उनकी फिटनेस के भी दीवाने हो गए हैं। श्वेता की इन तस्वीरों पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। रति पांडे से लेकर रोनित रॉय तक ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किया है।
श्वेता तिवारी की फोटोज पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
श्वेता तिवारी अपीन लेटेस्ट तस्वीरों में पर्पल कलर की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। श्वेता की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- कौन कहेगा ये दो बच्चों की मां हैं। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है- अभी भी यंग मॉम नजर आती हैं। हर रोज इतना खूबसूरत कैसे दिख लेती हो। एक शख्स ने लिखा है- क्या चाहती हो आप, बस आपको ही देखते रहें
'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी को आखिरी बार साल 2024 में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इससे पहले वह टीवी शो 'मैं हूं अपराजिता' और एक पंजाबी फिल्म में भी दिखाई दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications