साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी Shruti का धर्म और भगवान पर शॉकिंग खुलासा, क्या अब मचेगा हंगामा?
Shruti Haasan On Religion: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की बेटी और जानी-मानी अभिनेत्री श्रुति हासन ने हिंदी, तमिल और तेलुगू सिनेमा में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद श्रुति हासन ने अपनी पहचान विरासत के सहारे नहीं बल्कि अपनी मेहनत और सोच की अलग दिशा से बनाई है।
श्रुति हासन का आस्था को लेकर शॉकिंग खुलासा
हाल ही में श्रुति हासन ने अपने बचपन, परिवार की विचारधारा और आस्था को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया है। श्रुति हासन ने बताया कि वह एक ऐसे माहौल में पली-बढ़ीं, जहां धर्म और भगवान की पारंपरिक मान्यताओं की जगह कला, तर्क और स्वतंत्र सोच को महत्व दिया जाता था।

'हमारे घर में भगवान और धर्म की कोई जगह नहीं'
एक हालिया इंटरव्यू में श्रुति हासन ने अपने बचपन, परिवार की सोच और आस्था को लेकर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि वह एक ऐसे घर में पली-बढ़ीं, जहां भगवान और धर्म की पारंपरिक अवधारणा का कोई स्थान नहीं था।
'हम नास्तिक परिवार में बड़े हुए हैं'
-श्रुति हासन ने बताया कि उनका परिवार खुद को नास्तिक मानता है। घर में पूजा-पाठ, व्रत या किसी खास दिन खानपान के नियम जैसी परंपराएं नहीं थीं। उनके अनुसार बचपन से ही उनके मन में ये विचार बैठ गया था कि कला ही उनकी सबसे बड़ी आस्था है।
-श्रुति हासन ने ये भी कहा कि जब वह इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से करती हैं तो उनके पिता कमल हासन को ये पसंद नहीं आता क्योंकि वह धर्म पर चर्चा करना पसंद नहीं करते हैं।
भाषा, स्कूल और अलग तरह का बचपन
-श्रुति हासन ने बताया कि वह तमिल और हिंदी माहौल के बीच पली-बढ़ी हैं। घर में अक्सर हिंदी और अंग्रेजी बोली जाती थी जबकि वह इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती थीं। इसका असर ये हुआ कि लंबे समय तक उनकी तमिल काफी कमजोर रही थी।
-एक्ट्रेस ने अपने बचपन को सामान्य से अलग बताया। फिल्मों के सेट पर बड़ा होना, अलग-अलग कलाकारों से मिलना और असामान्य माहौल में रहना, ये सब उनके लिए रोजमर्रा की बात थी। उन्होंने ये भी शेयर किया कि उनके माता-पिता पारंपरिक स्कूलिंग से नहीं गुजरे थे इसलिए पढ़ाई को लेकर घर का माहौल भी अलग था।
कमल हासन और ज्योतिष-टैटू पर विचार
-श्रुति हासन ने बताया कि अगर उनके पिता कमल हासन से ज्योतिष या ऐसे विषयों पर बात की जाए तो वह उसे तुरंत खारिज कर देते हैं। कमल हासन बेहद व्यावहारिक सोच रखते हैं और टैटू जैसी चीजें भी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
-जहां श्रुति हासन का परिवार पारंपरिक धर्म को नहीं मानता, वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि वह विक्का (प्रकृति से जुड़ी आध्यात्मिक मान्यताओं) में विश्वास रखती हैं। उन्होंने अपने पूर्वजों की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें महसूस होता है कि वह एक मजबूत विरासत से जुड़ी हैं। उनके लिए प्रकृति, ऊर्जा और कला ही आध्यात्मिकता का रूप हैं।
श्रुति हासन का फिल्मी करियर
श्रुति हासन 'सालार: पार्ट 1-सीजफायर', 'गब्बर सिंह', 'रेस गुर्रम', 'श्रीमान्थुडु' और 'रमैया वस्तावैया' जैसी दमदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने दम पर बनाई पहचान के साथ वह आज भी सिनेमा में काफी एक्टिव हैं। श्रुति की बातें ये दिखाती हैं कि हर कलाकार की सोच और परवरिश अलग हो सकती है और वही विविधता उन्हें खास बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications