'श्रीकृष्ण' का IAS पत्नी ने किया ऐसा हाल, नितीश भारद्वाज ने कहा- बच्चे पैदा करने के लिए मेरा यूज किया
Nitish Bharadwaj: बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का अमर किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पर्दे पर धर्म और न्याय का मार्ग दिखाने वाले नितीश की निजी जिंदगी बीते कुछ वर्षों से विवादों, आरोपों और कानूनी खींचतान से गुजर रही है।
दूसरी पत्नी और बेटियों संग रिश्तों में खटास
नितीश भारद्वाज और उनकी दूसरी पत्नी IAS अधिकारी स्मिता गेट के बीच लंबे समय से तनाव की खबरें सामने आती रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इतना बढ़ गया था कि मामला सार्वजनिक मंच तक पहुंच गया था। खास बात ये है कि विवाद में उनकी जुड़वा बेटियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

टीवी के 'श्रीकृष्ण' को किया गया टॉर्चर
अब एक बार फिर टीवी के 'श्रीकृष्ण' अपनी प्रताड़ना की कहानी लोगों के साथ शेयर करते नजर आए हैं। नितीश भारद्वाज ने लोगों के सामने बताया है कि कैसे उन्हें पिछले कई सालों से अपनी दूसरी पत्नी का टॉर्चर सहना पड़ा रहा है।
IAS पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
-आपको बता दें कि साल 2024 में पहली बार नितीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक प्रताड़ना देने और बेटियों से मिलने से रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी ये मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया था।
-नितीश का दर्द देखने के बाद लोगों का कहना है कि जिस अभिनेता ने टीवी पर 'श्रीकृष्ण' बनकर पांडवों को विजय दिलाई, आज उसी के निजी जीवन में हालात बेहद उलझे हुए हैं।
नितीश भारद्वाज ने कहा- मेरी पत्नी झूठ बोलती हैं
-टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी स्मिता गेट बार-बार झूठ बोलती हैं और उन्होंने बिना अनुमति घर किराए पर दे दिया था जिसकी जानकारी आज तक उन्हें नहीं दी गई।
-नितीश भारद्वाज के मुताबिक स्मिता एक कामकाजी महिला होने के बावजूद उनसे पैसों की मांग करती थीं। पुणे के 3BHK फ्लैट का करीब 70 प्रतिशत खर्च उन्होंने खुद उठाया था।
'मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से परेशान हूं'
नितीश भारद्वाज ने साफ कहा है कि अब उनके रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है और वह पत्नी स्मिता को तलाक देना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मुझ पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया जाता है जबकि सच्चाई ये है कि मैं मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहा हूं। मेरी पर्सनल लाइफ खराब हो रही है। मुझे टॉर्चर किया जा रहा है।
'13 साल से पत्नी के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं'
इससे पहले नितीश भारद्वाज ने ये दावा किया था कि बीते 13 सालों से उनके और पत्नी के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं रहा है। नितीश भारद्वाज ने एक चौंकाना वाला आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया। बच्चों से उनकी बॉन्डिंग तक नहीं बनने दी गई।
पत्नी स्मिता गेट ने दिया ये बड़ा बयान
-हालांकि नितीश भारद्वाज के इस बयान के बाद उनकी पत्नी स्मिता गेट ने भी पलटवार किया था। स्मिता गेट ने पति नितीश भारद्वाज के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उनका कहना था कि बच्चों की परवरिश में नितीश का योगदान बेहद कम रहा था।
-स्मिता गेट ने कहा था- स्कूल फीस तक नितीश ने नहीं दी थी। यहां तक कि बेटियों से मिलने से रोकने का आरोप भी पूरी तरह झूठा था। स्मिता ने बताया था कि वह काम से फुरसत मिलते ही बेटियों से मिलने आते थे।
नितीश भारद्वाज की शादीशुदा जिंदगी का पूरा इतिहास
1991: पहली शादी मोनिशा पाटिल से की थी। दो बच्चे भी हुए लेकिन 2005 में तलाक हो गया।
2009: दूसरी शादी IAS अधिकारी स्मिता गेट से की। जुड़वा बेटियां हुईं लेकिन साल 2019 से अलग रह रहे हैं।
क्या कर रहे हैं नितीश भारद्वाज?
नितीश भारद्वाज फिलहाल अभिनय, लेखनी और निर्देशक के रूप में अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, विशेषकर फिल्मों में। उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को अलग कर लिया है। वह अब अभिनय, पटकथा लेखन और निर्देशन के साथ-साथ युवा प्रेरणा और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं, जबकि व्यक्तिगत जीवन में तलाक और बच्चों की कस्टडी के कानूनी विवाद से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications