Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'श्रीकृष्ण' की लाइफ में मचा बवाल? बेटियों को पिता से आती है घिन! IAS पत्नी ने खोली नितीश भारद्वाज की पोल

Nitish Bharadwaj: टीवी के ऐतिहासिक और सुपरहिट पौराणिक धारावाहिक महाभारत (Mahabharat) में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज आज भी उस किरदार के लिए याद किए जाते हैं। उनकी ऑनस्क्रीन भगवान की छवि आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है लेकिन इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर गंभीर विवादों में फंसे हुए हैं।

दूसरी शादी के बाद 'श्रीकृष्ण' के बिगड़े हालात
नितीश भारद्वाज ने पहली पत्नी मोनिशा पाटिल से साल 1991 में शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए लेकिन उनकी शादीशुदा लाइफ में तनाव शुरू हो गया। इसके बाद साल 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं एक्स वाइफ मोनिशा अपने दोनों बच्चों को लेकर नितीश से दू चली गईं।

Nitish Bharadwaj

नितीश भारद्वाज की 2 दर्दनाक शादियां

-फिर साल 2009 में नितीश भारद्वाज ने IAS अधिकारी स्मिता गेट से दूसरी शादी की थी। इस शादी से उनकी जुड़वा बेटियां हैं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2019 में दोनों अलग हो गए।

-नितीश भारद्वाज ने अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी दावा किया था कि उन्हें उनकी बेटियों से दूर किया जा रहा है। अभिनेता ने इस संबंध में कानूनी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में मची उथल-पुथल

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने फिर से कहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी जिंदगी में पूरी तरह उथल-पुथल मची हुई है। उन्होंने ये भी कहा है कि उनकी दोनों जुड़वा बेटियां उनसे नफरत करती हैं।

'बेटियों को अपने पापा से घिन आती है'

नितीश भरद्वाज ने कहा- दूसरी शादी में मैंने हर तरह का दुर्व्यवहार झेला है। अब हालत ये है कि मेरे बच्चे मुझसे छीन लिए गए हैं। मेरी बेटियां मुझसे कहती हैं कि उन्हें मुझे पापा कहने में घिन आती है। नितीश भारद्वाज ने इन सबके लिए अपनी दूसरी पत्नी स्मिता गेट को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

IAS पत्नी स्मिता गेट ने खोली पति नितीश की पोल

-नितीश भारद्वाज के इस तरह की बयानबाजी के बाद अब स्मिता गेट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नितीश भारद्वाज के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अभिनेता विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं।

-स्मिता ने दावा किया है कि नितीश ने बच्चों की स्कूल की फीस तक कभी नहीं भरी। इसके अलावा नितीश पालन-पोषण में भी कोई आर्थिक सहयोग नहीं करते हैं।

-स्मिता गेट ने आगे कहा- नितीश भारद्वाज चाहते थे कि मैं IAS की नौकरी छोड़ दूं। जब मैंने ऐसा करने से इनकार किया तो उन्होंने घर की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर डाल दी।

-स्मिता ने कहा- नितीश भारद्वाज मुझे परेशान करने लगे थे। घर के सारे खर्च मुझे उठाने के लिए कहते थे और मुझसे पैसे का हिसाब भी मांगते थे। उन्होंने ही मुझसे तलाक की मांग की थी।

'नितीश भारद्वाज मुझसे पैसे मांगते थे'

-स्मिता गेट ने कहा- जब मैं तलाक के लिए तैयार हुई तो मुझसे सहमति से तलाक के बदले पैसे मांगे गए जिसे मैंने ठुकरा दिया था। दूसरी तरफ नितीश भारद्वाज का कहना है कि उन्हें पिछले 5 साल से बच्चों से मिलने नहीं दिया गया है। वहीं स्मिता गेट ने इस दावे को भी गलत बताया है।

-स्मिता ने बताया- नितीश साल 2024 में दोनों बेटियों से मिलने आए थे। पुलिस और परिवार की मौजूदगी में ये मुलाकात हुई थी। बेटियां पिता से मिलकर भावुक भी हो गई थीं।

बेटियों के हक के लिए लड़ रही हैं स्मिता

-स्मिता गेट ने बताया कि वो और नितीश काफी समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के तलाक का मामला चल रहा है। साथ ही बेटियों की कस्टडी का मामला भी अभी कोर्ट में है और वह आखिरी सांस तक अपनी बेटियों के हक के लिए लड़ेंगी।

-फिलहाल नितीश भारद्वाज और स्मिता गेट के बीच का ये गंभीर विवाद न्यायिक प्रक्रिया में है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की सच्चाई पर फैसला अब कोर्ट ही करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+