'श्रीकृष्ण' को लेकर IAS पत्नी का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- दूध पीने के पैसे मांगते हैं नितीश भारद्वाज
Nitish Bharadwaj: टीवी के मशहूर पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में भगवान 'श्रीकृष्ण' का अमर किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज पिछले लंबे समय से अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
नितीश भारद्वाज और स्मिता गेट का विवाद
अभिनेता नितीश भारद्वाज और उनकी पत्नी IAS अधिकारी स्मिता गेट के बीच चल रहा विवाद गंभीर कानूनी मोड़ ले चुका है। दोनों ए दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

बेटियों की कस्टडी को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई
आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज और स्मिता गेट लंबे समय से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच बेटियों की कस्टडी, भरण-पोषण और संपत्ति को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है।
श्रीकृष्ण के घर में छिड़ा गृहयुद्ध
नितीश भारद्वाज की निजी जिंदगी किसी गृहयुद्ध से कम नहीं लग रही है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब अभिनेता ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी उन्हें अपनी बेटियों से मिलने नहीं देती हैं। हालांकि इस पर सफाई देते हुए स्मिता गेट ने कहा था- नितीश अपनी बेटियों से मिलते हैं। वह साल 2024 में अपनी जुड़वा बेटियों से मिलने के लिए घर पर आए थे।
तलाक के बदले पैसों की मांग का आरोप
-नितीश भारद्वाज द्वारा दूसरी पत्नी स्मिता गेट पर प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। वहीं अब स्मिता गेट ने ये दावा किया है कि नितीश भारद्वाज ने तलाक के एवज में पैसों की मांग की थी।
-स्मिता गेट ने ये भी कहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद नितीश बच्चियों की परवरिश के लिए नियमित रूप से कोई आर्थिक सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि नितीश भारद्वाज ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
संपत्ति बेचने तक पहुंचा मामला
इस विवाद में अब एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक स्मिता गेट ने नीतीश भारद्वाज की संपत्ति बेचने के लिए कोर्ट से मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि स्मिता ने अदालत में एक डार्कहास्ट याचिका दायर की है जिसके जरिए उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के लिए प्रति बच्ची 10-10 हजार रुपये मासिक भरण-पोषण राशि की रिकवरी की मांग की है।
कोर्ट से संपत्ति कुर्क करने की हुई मांग
-सूत्रों का कहना है कि नितीश भारद्वाज की ओर से किए गए कमिटमेंट को अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया है जिसके आधार पर एक अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है।
-इसी के तहत स्मिता गेट ने कोर्ट से नितीश की अचल संपत्ति कुर्क करने और घर के पुराने सामान की बिक्री की अनुमति मांगी है ताकि उस धनराशि का इस्तेमाल बच्चियों के भरण-पोषण में किया जा सके।
'बातचीत को चोरी-छिपे रिकॉर्ड करते थे'
-एक इंटरव्यू में स्मिता गेट ने नितीश भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि नितीश उन पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहे थे और ये तक कह रहे थे कि अगर उन्होंने नौकरी नहीं छोड़ी तो तलाक के लिए पैसे देने होंगे।
-स्मिता ने ये भी आरोप लगाया है कि साल 2016 से नितीश पति-पत्नी के बीच होने वाली सारी बातचीत को चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर रहे थे। ये उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था।
'दूध पीने के लिए भी पैसे मांगते थे नितीश'
स्मिता गेट ने दावा किया है कि नितीश अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए हर चीज पर नियंत्रण चाहते थे। उन्होंने कहा कि पुणे स्थित जॉइंट अपार्टमेंट, प्रसार भारती से जुड़े एक कानूनी मामले के चलते खतरे में है। इसलिए नितीश पूरी संपत्ति अपने नाम कराना चाहते थे। स्मिता ने कहा है- दूध जैसे छोटे खर्चों के लिए भी पैसे मांगना उनके अनुचित व्यवहार को दर्शाता है।
नितीश भारद्वाज की की दर्दनाक शादियां और तलाक
-नितीश भारद्वाज ने पहली पत्नी मोनिशा पाटिल से साल 1991 में शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए लेकिन उनकी शादीशुदा लाइफ में तनाव शुरू हो गया। इसके बाद साल 2005 में दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं एक्स वाइफ मोनिशा अपने दोनों बच्चों को लेकर नितीश से दू चली गईं।
-फिर साल 2009 में नितीश भारद्वाज ने IAS अधिकारी स्मिता गेट से दूसरी शादी की थी। इस शादी से उनकी जुड़वा बेटियां हैं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications