'मैं तो मर चुका था' श्रेयस तलपड़े का बड़ा खुलासा, बताया हार्ट अटैक पड़ने से हुए थे क्लिनिकली डेड
Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के बाद उनके फैंस जल्द ठीक होने की कामना करने लगे थे। हालांकि एक्टर अब पूरी तरह से ठीक हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने खुलासा किया कि हार्ट अटैक पड़ने के बाद एक समय ऐसा भी आया जब उनकी बचाने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे।
दरअसल, बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने कहा कि, 'मैं क्लीनिकली तौर पर मर चुका था लेकिन सीपीआर देकर वापस से जिंदा किया गया। इस तरह उन्होंने मुझे पुनर्जीवित कर दिया। इसे वेकअप कॉल कहना गलत होगा। ये मेरा क्योंकि दूसरा जन्म है। जान है तो जहान है। पिछले 28 सालों से मैं सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं। हम अपने आप को और अपने परिवार को हल्के में लेते हैं। हम सबको हमेशा ऐसा लगता है कि हमारे पास काफी समय है।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले श्रेयस तलपड़े कभी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं। लेकिन एक्टर का कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था। जिस वजह से उनको हार्ट अटैक आया। एक्टर ने यह भी कहा कि, 'यह एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट था और अगर तुरंत इसका इलाज नहीं मिलता तो मेरी सांसे दोबारा नहीं चल पाती'।
श्रेयस ने अपनी दूसरी जिंदगी का पूरा श्रेय अपनी पत्नी को दिया। अगर वह उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाती तो शायद उनकी जान भी जा सकती थी। श्रेयस तलपड़े ने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने एक्टर की जान बचाई। फिलहाल एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने अपने फैंस को भी हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दी।
बता दें कि, श्रेयस तलपड़े फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के बाद वह घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हुई और उनके बाएं हाथ में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद जब उन्होंने घर पहुंच कर इस बारे में अपनी पत्नी को बताया तो उन्होंने बिना देरी के एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया।












Click it and Unblock the Notifications