'दर्शक मूवी नहीं देखें तो कलाकार क्या करेंगे?', बायकॉट ट्रेंड पर श्रेयस तलपड़े ने दी सेलेब्स को नसीहत
एक तरफ जहां आलिया भट्ट और स्वरा भास्कर जैसे कई सेलेब्स ने फिल्मों और अभिनेताओं के बहिष्कार के खिलाफ बात की। तो वहीं श्रेयस तलपड़े ने उनके बयानों का कटाक्ष करते हुए इस पर अपनी टिप्पणी दी।
मुंबई, 10 सितंबर: बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। जिसकी असल वजह है फिल्मों को लेकर हो रहा बायकॉट ट्रेंड। इससे ना सिर्फ मेकर्स और एक्टर्स का नुकसान हो रहा है बल्कि सिनेमाघर के मालिकों का भी बड़ा घाटा हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड होने लगता है। जिसका शिकार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हो चुकी है और अब रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' इस मुश्किल दौर से गुजर रही है। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बायकॉट ट्रेंड पर अपना बयान दिया है।

श्रेयस तलपड़े ने बायकॉट ट्रेंड पर दिया बयान
आलिया भट्ट, सुनील शेट्टी, स्वरा भास्कर, अर्जुन कपूर समेत कई अन्य सेलेब्स ने चल रहे 'बॉयकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड के खिलाफ आवाज उठाई और तरह तरह के बयान दिए। जहां आलिया ने कहा कि, जिसे फिल्म देखनी है देखे और जिसे वह पसंद नहीं ना देखें' तो वहीं स्वरा भास्कर ने इसको धंधा बताया। अब अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत की और सेलेब्स पर बयानों पर नाराजगी जाहिर की।

बोले, 'भगवान गणेश इंडस्ट्री में काम करने वालों को...'
श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में गणेशोत्सव के अवसर पर News18 लोकमत के ‘बप्पा मोरिया रे' चैट कार्यक्रम के एक सेशन में हिस्सा लिया था। शो के एक सेगमेंट के दौरान अभिनेता से जब पूछा गया कि, वह इस अवसर पर भगवान गणेश से क्या चाहते हैं? श्रेयस ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, वह चाहते हैं कि भगवान गणेश इंडस्ट्री में काम करने वालों को थोड़ा ज्ञान दें।
'अगर दर्शक फिल्म नहीं देखेंगे तो फिर कलाकार क्या करेंगे'
श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा कि, उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स के इन बयानों पर यकीन नहीं होता। उन्होंने कहा स्टार्स का लोगों से यह कहना की वह उनकी फिल्म ना देखें अगर वो नहीं देखना चाहते, वास्तव में उन्हें इंडस्ट्री से और भी अलग-थलग कर दिया जाएगा। उन्होंने इंडस्ट्री के स्टार्स को सलाह देते हुए कहा कि अगर दर्शक किसी बात पर रूठ जाए तो उन्हें मनाया जाता है छोड़ा नहीं जाता। अगर दर्शक फिल्म नहीं देखेंगे तो फिर कलाकार क्या करेंगे।
Recommended Video

स्टार्स को दी ऐसी नसीहत
इसके आगे श्रेयस तलपड़े ने सिनेमा जगत को प्यार का नाम दिया। साथ ही एक उदाहरण देते हुए कहा कि, जैसे अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड है और वह गुस्से में है तो उसे मत छोड़ो, उसे मनाओ। नाराजगी छोड़ो।' इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर किसी का साथी या पत्नी किसी कारण से नाराज है तो कोई उन्हें जाने के लिए नहीं कहता है, बल्कि उन्हें मना लेता है और गलती के लिए माफी मांगकर उन्हें एक बार उनका दिल जीत लेता है। श्रेयस ने आखिरकार कहा कि अगर दर्शक उनके काम को नहीं देखते हैं, तो उनके काम का कोई अस्तित्व नहीं रह जाएगा।
श्रेयस तलपड़े का वर्कफ्रंट
श्रेयस तलपड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। जिसमें वह भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि, यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications