हार्ट अटैक के बाद अब कैसे हैं Shreyas Talpade? अस्पताल से पहली बार बताया हाल, कहा- 'अभी थोड़ा और...'
Shreyas Talpade Health Update: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को 14 अक्टूबर को हार्ट अटैक आया था। उस दौरान वह फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग कर के घर वापस जा रहे थे। इसके बाद एक्टर की पत्नी ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। हाल ही में खबर आई थी कि श्रेयस अब पहले से ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। अब एक्टर ने खुद अस्पताल ने अपना हाल बताया।
श्रेयस तलपड़े के हार्ट अटैक की खबर से उनके तमाम फैंस परेशान हो गए थे। वहीं अब एक्टर ने खुद अस्पताल से अपना हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अब उनकी हालत कैसी है। 'जूम' को दिए इंटरव्यू में श्रेयस ने कहा, 'आप सभी के सपोर्ट और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अब थोड़ा सा बेहतर हूं।'

बता दें कि श्रेयस तलपड़े को अभी तक अस्पातल से छुट्टी नहीं मिली है। वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जानकारी के मुताबिक, श्रेयस तलपड़े फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग से वापस लौट रहे थे तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी दीप्ति को जब जानकारी दी तो उन्होंने बिना देरी करे एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान एक्टर रास्ते में बेहोश हो गए थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रेयस तलपड़े के खास दोस्त और एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने बताया कि वह लगातार एक्टर की पत्नी दीप्ति से फोन कर उनके हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। अस्पताल में श्रेयस की 10 मिनट के लिए उनकी दिल की धड़कने रुक गई थीं। हालांकि उनकी हालत में पहले से काफी सुधार और वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। फिलहाल एक्टर के तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications