Shraddha Murder Case: कविता कौशिक ने आफताब के लिए मांगी ऐसी सजा, कहा- प्यार में ऐसा कर दिया

टीवी की 'चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोपी आफताब के लिए फांसी की मांग की है।

Kavita Kaushik On Delhi Murder Case: दिल्ली में हाल ही में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी को परेशान कर दिया है। खबर है कि आफताब पूनावाला नाम के लड़के ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की हत्या करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर घर के फ्रिज में रख दिए थे और हर रोज एक एक टूकड़ा दिल्ली के विभन्न जगहों पर फेंक रहा था ताकि पुलिस को मर्डर का सबूत न मिल सके। इस दिल दहला देने वाली घटना पर आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक अपना रिएक्शन दे रहे हैं। पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस केस पर अपना बयान देती नजर आईं और अब टीवी की 'चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोपी आफताब के लिए फांसी की मांग की है।

कविता कौशिक ने की ऐसी मांग

कविता कौशिक ने की ऐसी मांग

टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- इस लड़के को फांसी होनी चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए और कोई सजा नहीं हो सकती है। कविता कौशिक के इस ट्वीट पर अब यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है- जनता के बीच फांसी की सजा होनी चाहिए। उससे कम की सजा हम स्वीकार नहीं करेंगे।

लोगों ने कहा- तुरंत फांसी दो

लोगों ने कहा- तुरंत फांसी दो

वहीं कविता कौशिक के इस ट्वीट पर दूसरे यूजर ने लिखा है- तुरंत फांसी होनी चाहिए। एक और शख्स ने लिखा है- इसे भी उसी तरह काटकर मारना चाहिए। उतनी ही तकलीफ उसे भी होनी चाहिए। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी ये चाहते हैं कि आफताब को कड़ी से कड़ी सजा मिले। लोगों का कहना है कि कोई किसी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है जबकि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

स्वरा भास्कर ने आफताब को कहा 'राक्षस'

स्वरा भास्कर ने आफताब को कहा 'राक्षस'

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी श्रद्धा की हत्या की निंदा की है और उम्मीद की है कि 'राक्षस' आफताब को सख्त से सख्त सजा मिले। एक्ट्रेस ने इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है- यह मामला कितना भयावह, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है'।

प्यार करने वाले ने ही दिया धोखा

प्यार करने वाले ने ही दिया धोखा

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा है- मेरा दिल इस महिला के लिए निकला जा रहा है। बहुत ही भयानक है जिसे वह प्यार करती थी, इतना विश्वास करती थी उसी ने उसके साथ विश्वासघात किया। उम्मीद करती हूं कि पुलिस जल्दी से अपनी जांच समाप्त करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिले जिसका वह पूरी तरह से हकदार है।

आफताब ने कबूल की हत्या की बात

आफताब ने कबूल की हत्या की बात

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की हिरासत में मौजूद आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया है कि उसे श्रद्धा को मारने का आइडिया वेब सीरीज डेक्सटर से आया था। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया था। वह हर रोज रात 2 बजे लाश के टुकड़ों को फेंकने के लिए महरौली के जंगल में जाया करता था। श्रद्धा पाल्कर के पिता ने आफताब पूनावाला के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+