Shraddha Kapoor Wedding: होने वाली है श्रद्धा कपूर की शादी? एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जानें कब होगी वेडिंग
Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। खासतौर पर उनकी शादी को लेकर फैंस लंबे समय से कयास लगा रहे हैं।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का रिश्ता
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर का नाम इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Modi) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

शादी को लेकर श्रद्धा कपूर से पूछा गया ऐसा सवाल
अब हाल ही में श्रद्धा कपूर ने शादी से जुड़े सवाल पर ऐसा जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रद्धा कपूर अपने मजाकिया अंदाज और चुलबुले स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट और कैप्शन शेयर करती हैं, जो फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं।
श्रद्धा कपूर का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी ज्वैलरी ब्रांड पाल्मोनास (Palmonas) को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने उनसे सीधे सवाल कर लिया है- शादी कब करोगी श्रद्धा जी?
शादी पर श्रद्धा कपूर का मजेदार जवाब
-फैन के इस सवाल पर श्रद्धा कपूर ने जिस अंदाज में जवाब दिया है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा है- मैं करूंगी तो विवाह करूंगी।
-श्रद्धा कपूर का ये जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया है। फैंस उनके इस हल्के-फुल्के और मजाकिया जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा है कि श्रद्धा कपूर का सेंस ऑफ ह्यूमर ही उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है।
क्या इस साल शादी करेंगी श्रद्धा कपूर?
श्रद्धा कपूर के इस जवाब के बाद फैंस के बीचउनकी शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद साल 2026 में श्रद्धा कपूर शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी?
-अगर श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो राहुल मोदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह मशहूर निर्देशक लव रंजन के साथ बतौर राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। राहुल मोदी ने 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
-बताया जाता है कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के दौरान ही श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों को कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।
फैंस को शादी के ऐलान का इंतजार
फिलहाल श्रद्धा कपूर अपने काम और लाइफ को अपने ही अंदाज में इन्जॉय कर रही हैं। शादी को लेकर उन्होंने भले ही कोई सीधा जवाब न दिया हो लेकिन उनका मजेदार रिएक्शन फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा कपूर कब अपनी शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications