उदयपुर में श्रद्धा कपूर करेंगी शादी, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी साथ फेरे, भाई सिद्धांत का रिएक्शन आया

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में यह अटकलें तेज़ हैं कि श्रद्धा मशहूर राइटर राहुल मोदी के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी उदयपुर में हो सकती है। इन खबरों के बीच श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर का एक कमेंट सामने आया है, जिसने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

Shraddha Kapoor

राहुल मोदी के साथ रिश्ते की चर्चा
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी पिछले कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार निजी पार्टियों, डिनर डेट्स और इंडस्ट्री इवेंट्स में साथ देखा गया है। पहली बार साल 2024 में दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही फैंस और मीडिया के बीच उनके रिश्ते और शादी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट और सिद्धांत कपूर का कमेंट
हाल ही में 'एडल्ट सोसाइटी' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी के साथ शादी करने जा रही हैं। इस पोस्ट पर श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो मेरे लिए भी खबर है।" उनका यह जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इसे शादी की अफवाहों पर बड़ा संकेत मान लिया।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
सिद्धांत के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे मज़ाकिया अंदाज़ में लिया, तो कुछ ने उम्मीद जताई कि अब शादी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगेगा। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले एक यूजर के सवाल पर श्रद्धा कपूर खुद कह चुकी हैं, "मैं विवाह करुंगी," जिसके बाद से ही चर्चाओं को और बल मिला।

श्रद्धा कपूर का प्रोफेशनल फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है। श्रद्धा इस बायोपिक में एक अहम और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

अब भी बना हुआ है सस्पेंस
हालांकि श्रद्धा कपूर या राहुल मोदी की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भाई सिद्धांत कपूर की प्रतिक्रिया ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है। ऐसे में फैंस को अब खुद अभिनेत्री के बयान का इंतज़ार है, ताकि इस सस्पेंस से पर्दा उठ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+