श्रद्धा कपूर ने शेयर की मिरर सेल्फी, गलती से दिख गई आधार कार्ड की फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Shraddha Kapoor Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह जब भी सोशल मीडिया पर कोई फोटो शेयर करती हैं तो मिनटों में वायरल हो जाती है। लेकिन इस बार श्रद्धा ने अनजाने में अपनी आधार कार्ड की फोटो शेयर कर दी।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर से एक फैन ने रिक्वेस्ट की थी कि वह अपनी आधार कार्ड की फोटो शेयर करें। लेकिन एक्ट्रेस ने इससे साफ इंकार कर दिया था। लेकिन अब कुछ हफ्ते बाद श्रद्धा कपूर ने मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस का आधार कार्ड दिख गया।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर मिरर सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह एक नारंगी सूट पहने, टोट बैग के साथ और बिना मेकअप के दिख रही थीं। जिसमें श्रद्धा कपूर का फोन भी नजर आ रहा है और उसमें उनका आधार कार्ड की झलक देखने को मिली। फिलहाल ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, हालांकि फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में, यह रिपोर्ट आई थी कि श्रद्धा कपूर ने मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसकी कीमत ₹6 लाख प्रति माह है। उनका यह 3928.86 वर्ग फीट का अपार्टमेंट एक साल के लिए लीज़ पर लिया जाएगा, और उन्होंने पूरे टर्म के लिए ₹72 लाख का एडवांस भी चुका दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी हाल की छुट्टियों की कुछ तस्वीरें अपने भाई सिद्धांत कपूर और दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद एक्ट्रेस का अगला प्रोजेक्ट 'वॉर 2' है। जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई थी कि श्रद्धा वरुण धवन के साथ भेड़िया 2 में नजर आएंगी। लेकिन अब तक उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications