Stree Prequel: ‘स्त्री’ के किरदार में दर्शकों को फिर डराएंगीं श्रद्धा कपूर, जल्द शुरू होगी शूटिंग
श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री के प्रीक्वल की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वालीं हैं। यानी एक बार फिर एक्ट्रेस स्त्री के किरदार में ऑडियंस को डराने आ रहीं हैं।
मुंबई, 21 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां! 'स्त्री' फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली श्रद्धा कपूर अब फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहीं हैं। जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट फिर डर से दर्शकों की रातों की नींद उड़ाने के लिए आ रहा है। श्रद्धा कपूर एक बार फिर स्त्री के सीक्वल पार्ट के लिए तैयार हैं।

जल्द शुरू होगा सीक्वल पर काम
बॉलीवुड में कई दमदार हॉरर फिल्में बनीं हैं, जिन्हें बंपर सफलता मिली। इन फिल्मों में एक नाम श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री का भी है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक अब इस हॉरर फिल्म के सीक्वल पर भी जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। खबरें आ रहीं हैं कि श्रद्धा कपूर ने अपने रोल के लिए हामी भर दी है। ऐसे में जल्द ही ये फिल्म दर्शकों के बीच होगी। हालांकि फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल बयान अभी सामने नहीं आया है।
प्रीक्वल में मिलेंगे सवालों के जवाब
फिल्म स्त्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में श्रद्धा अचानक ही गायब हो जाती हैं, जिससे दर्शकों के बीच एक सस्पेंस बरकरार है। निर्माता दिनेश विजन ने बताया था कि फिल्म का सीक्वल सभी सवालों के जवाब देगा। दर्शकों को फिल्म के अंत को लेकर शिकायतें थीं लेकिन ये सब जानबूझकर किया गया था। इन सभी सवालों के जवाब हम फिल्म के दूसरे पार्ट में देंगे।
रणबीर संग शूटिंग में बिजी हैं श्रद्धा
बताते चलें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर लव रंजन की आने वाली फिल्म को लेकर शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ नजर आने वालीं हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 2023 में 8 मार्च को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म स्त्री के प्रीक्वल को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन फैंस एक बार फिर श्रद्धा को 'स्त्री' के रूप में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications