बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन बनीं श्रद्धा कपूर, फीस सुनकर हीरो भी हो जाएंगे दंग
Shraddha Kapoor Fees And Net Worth:'स्त्री 2' की हीरोइन श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपनी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि उसकी फीस के लिए चर्चा में हैं। उनकी पिछली फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस भयंकर कमाई की थी। जिसके बाद उनकी पापुलैरिटी बढ़ती जा रही है। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट भी करना चाहता है। इसी वजह से उन्होंने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो श्रद्धा एकता कपूर की फिल्म में काम कर रही हैं। इसके लिए उन्होने 17 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में प्रॉफिट शेयरिंग क्लॉज भी डलवाया है। इसका मतलब ये है कि फिल्म की रिलीज के बाद जो भी कमाई में प्रॉफिट होगा, उसका कुछ फीसदी हिस्सा श्रद्धा को भी मिलेगा।

रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा कपूर जो फीस चार्ज कर रही हैं, उतना बॉलीवुड की किसी भी हीरोइन ने अभी तक चार्ज नहीं किया है। एकता और श्रद्धा की फिल्म के नाम की जानकारी अभी नहीं आई है। अभी ये प्री-प्रोडेक्शन स्टेज पर है। जुलाई के बाद फिल्म के फ्लोर पर जाने की खबरें हैं। बता दें, श्रद्धा ने स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
श्रद्धा के नेटवर्थ की बात करें तो GQ के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रत्येक फिल्म के लिए, वह लगभग 5 करोड़ रुपये लेती हैं। लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह ब्रांड प्रमोशन के लिए लगभग 1.6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वो वीट, लैक्मे, लिप्टन, द बॉडी शॉप और वोग जैसे कई प्रमुख ब्रांडों का प्रचार करती हैं। उनकी लग्जरी कारों में 83.3 लाख रुपये की कीमत वाली ऑडी क्यू7, एक मर्सिडीज बेंज जीएलई और 1.50 करोड़ रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज शामिल है। इसके अलावा, कपूर जुहू में लगभग 60 करोड़ रुपये की कीमत वाली प्रॉपर्टी में रहती हैं। वहीं, उनका दूसरा बंगला मड आइलैंड पर है। रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। कपूर ने अपने फैशन लेबल इमारा के साथ बिजनेस में भी कदम रखा है।












Click it and Unblock the Notifications