'किस बात का घमंड है', श्रद्धा कपूर ने सरेआम रश्मिका मंदाना को किया इग्नोर, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
अंबानी परिवार के घर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने रश्मिका मंदाना को सबके सामने इग्नोर किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Shraddha Kapoor Ignore Rashmika Mandanna: मंगलवार यानी 19 सितंबर 2023 को अंबानी परिवार ने अपने घर गणेश उत्सव मनाया। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। अब इस इवेंट के कई सारे फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा इस वक्त श्रद्धा कपूर और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब भी पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करते हैं वह हमेशा प्यारी सी स्माइल के साथ पोज देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट पोज में पैपराजी को जमकर पोज दिए और उनसे बातचीत भी की। तभी सामने से श्रद्धा कपूर आती हैं और उनसे बिना मिले आगे बढ़ जाती हैं।

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा कपूर ने रश्मिका मंदाना को जानबूझकर इग्नोर किया। वह बिना एक्ट्रेस को देखे ही चुपचाप वहां से आगे बढ़ जाती हैं। अब यही चीज श्रद्धा कपूर के फैंस ने नोटिस कर ली और उन्हें सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाने लगे। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलमीग्यान द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या श्रद्धा ने जानबूझकर रश्मिका को इग्नोर किया?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा ने एक बार भी रश्मिका से हाथ नहीं मिलाया'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये श्रद्धा में इतना घमंड किस बात का है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। इसके बाद उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जिसमें कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन और राजकुमार राव की स्त्री 2 शामिल हैं। दूसरी ओर, रश्मिका मंदाना, जो तेलुगु सिनेमा में एक लोकप्रिय चेहरा हैं, अगली बार रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म, एनिमल में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications