Shraddha Kapoor ने खरीदी लग्जीरियस Lexus कार, करोड़ों में कीमत, फिल्मों के अलावा कैसे कमाती हैं पैसें?
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस एक खास शख्स के साथ नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये शख्स उनके बॉयफ्रेंड हैं।
श्रद्धा कपूर की लव लाइफ
दरअसल श्रद्धा कपूर, मेटल फैब्रिकेशन कंपनी के मालिक और बिजनेसमैन अमोद मोदी के बेटे राहुल मोदी के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों के अफेयर को लेकर बातें हो रही हैं। राहुल मोदी स्क्रीनराइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

श्रद्धा कपूर ने खरीदी लग्जीरियस नई कार
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर अपनी महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों के चलते भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके कार कलेक्शन में कई दमदार गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल उन्होंने एक नई लग्जरी कार खरीदी है जिसकी कीमत ने सबके होश उड़ा दिए हैं।
श्रद्धा कपूर की लग्जीरियस लेक्सेस कार
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ने 4 सीटर अल्ट्रा लग्जरी कार लेक्सेस एलएम 350एच (Lexus LM 350h) कार खरीदी है। उनकी इस महंगी कार का कलर ब्लैक है। एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में इसकी सवारी करते हुए देखा गया है।
-इस कार की कीमत 2.93 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की इस नई कार में रेक्लाइनर सीट्स के अलावा एक फ्रिज भी मौजूद है।
-श्रद्धा कपूर की इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें जिम से निकलते हुए देखा था। श्रद्धा कपूर सफेद टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स पहने नजर आई थीं। श्रद्धा पैपराजी को पोज देने के तुंरत बाद ही अपनी नई लेक्सस कार की ओर बढ़ीं और उसमें बैठकर निकल गईं।
श्रद्धा कपूर का कार कलेक्शन
-श्रद्धा कपूर को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का शौक है। उनके पास पहले से ही कई दमदार गाड़ियों मौजूद हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास लाल रंग की Lamborghini Huracan Tecnica है। ये एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। इस कार को उन्होंने साल 2023 में खरीदा था।
-इसके बाद साल 2024 में श्रद्धा कपूर ने नई मारुति सुजूकी स्विफ्ट कार खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज जीएलए (87.91 लाख-1.05 करोड़) और बीएमडब्लू 7 सीरीज (1.70 करोड़ रुपये) जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।
श्रद्धा कपूर का आलीशान घर
करोड़ों की गाड़ियों के अलावा श्रद्धा कपूर के पास एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। खबर है कि जनवरी 2025 में श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर मुंबई में 6.24 करोड़ रुपए का एक लग्जीरिय अपार्टमेंट खरीदा है। श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग घर में रहती हैं। इस घर को एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर ने साल 1987 में 7 लाख रुपये में खरीदा था। आज इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपये के आसपास है।
श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति
श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये की फीस वसूलती हैं। कहा जाता है कि फिल्म 'स्त्री 2' के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। श्रद्धा कपूर कड़ी मेहनत कर आज के समय में 130 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। वह फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया और ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications